बिना टिकट यात्रा करते 325 यात्रियों से डेढ़ लाख की वसूली
छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा- मऊ रेल खंड पर बिना टिकटअनियमित यात्रियों की रोकथाम के लिए सघन जांच अभियान शनिवार को चलाया गया जिसमें अवैध वेंडर समेत कुल 21 यात्री बिना टिकट एवं 298 यात्री अनियमित टिकट के साथ पकड़े गये। कुल 325 यात्रियों से रेल राजस्व के रूप में एक लाख पचास हजार नौ सौ सत्तर रुपये वसूल किया गया। मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार के निर्देश पर सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक जंगबहादुर राम के नेतृत्व में टिकट जांच अभियान चलाया गया।
छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा- मऊ रेल खंड पर बिना टिकट,अनियमित यात्रियों की रोकथाम के लिए सघन जांच अभियान शनिवार को चलाया गया, जिसमें अवैध वेंडर समेत कुल 21 यात्री बिना टिकट एवं 298 यात्री अनियमित टिकट के साथ पकड़े गये। कुल 325 यात्रियों से रेल राजस्व के रूप में एक लाख पचास हजार नौ सौ सत्तर रुपये वसूल किया गया। मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार के निर्देश पर सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक जंगबहादुर राम के नेतृत्व में टिकट जांच अभियान चलाया गया। इंटरसिटी एक्सप्रेस,लिच्छवी एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, ताप्तीगंगा एक्सप्रेस को जांच दल - टिकट जांच कर्मियों की सहायता से नाकाबंदी कर जांच किया गया।