छठ पूजा को ले नदी घाटों पर तैनात किए गए पदाधिकारी
लोक आस्था का महापर्व छठ मे व्रतियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसकी तैयारी की गई है।
छपरा। लोक आस्था का महापर्व छठ मे व्रतियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। इसके लिए छठ घाट के ऊपर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने जिले में सभी जगहों पर 41 वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। रिविलगंज के रास्ते भारी वाहनों का परिचालन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से रोक दिया गया है।
20-21 नवंबर को तैनात रहेंगे कर्मी
छठ को ले 20 -21 नवंबर को प्रखंडवार विधि व्यवस्था को लेकर वरीय दंडाधिकारी भी बनाए गए हैं। कोविड 19 के बीच मनाये जाने वाले इस महापर्व के अवसर पर कोविड संक्रमण से संबंधित आदेशों के पालन की भी जिम्मेवारी भी दंडाधिकारियों को दी गयी है।
छठ घाटों पर इन पदाधिकारी को ही तैनाती
रिविलगंज में वरीय उपसमाहर्ता राजू कुमार, दिलिया रहीमपुर,तेलपा,सोनारपटी घाट के लिए नगर आयुक्त संजय कुमार उपाध्याय, बंगाली बाबा घाट व तिवारी घाट के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रजनीश कुमार राय , राजेन्द्र सरोवर पर अपर अनुमंडल पदाधिकारी अर्शी शाहीन,डोरीगंज व राम घाट के लिए जिला पंचायत राज पदाधिकारी मुरली प्रसाद सिंह, एकमा में उप निर्वाचन पदाधिकारी रोशन अली, मांझी में डीसीएलआर पुष्पेश कुमार, जलालपुर और नगरा में जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, बनियापुर व लहलादपुर के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, परसा में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुमन प्रसाद साह,, मकेर में वरीय उप समाहर्ता प्रशांत कुमार, तरैयां, इसुआपुर में मढौरा डीसीएलआर रविशंकर शर्मा पानापुर में जिला कृषि पदाधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा, सोनपुर सम्पूर्ण क्षेत्र व काली घाट अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मेनका सिंह , पहलेजा घाट अपर अनुमंडल पदाधिकारी अनिता सिन्हा,आमी व दिघवारा में डीसीएलआर शिव रंजन, दरियापुर में वरीय उप समाहर्ता चंदन कुमार, गड़खा में जिला योजना पदाधिकारी विधानचंद्र राय,नराव सूर्य मंदिर में वरीय उपसमाहर्ता गंगाकान्त ठाकुर,अमनौर में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तेज नारायण राय,मढ़ौरा सम्पूर्ण क्षेत्र अपर अनुमंडल पदाधिकारी नलिन प्रताप सिंह, मशरख में वरीय उप समाहर्ता उपेंद्र ठाकुर की प्रतिनियुक्ति की गई है। दंडाधिकारी घाटों पर घूमते रहेंगे
जिलाधिकारी ने सभी दंडाधिकारी को आदेश दिया है कि छठ महापर्व के अवसर पर क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रह विधि व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखेंगे। किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
छठ को ले जिला नियंत्रण कक्ष बना
जिला नियंत्रण कक्ष 0615- 2242444 का प्रभार एडीएम डॉ. गगन को दिया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष में समुचित संख्या में पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी को भी संपर्क में रहने को कहा गया है। डीएम ने एडीएम को विधि व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने को कहा है। सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों से भी समन्वय बनाकर कार्य करने का आदेश जारी किया है।