Move to Jagran APP

एकमा में मैकेनिक की हत्या के बाद लोगों ने किया बवाल

एकमा चट्टी गांव में मंगलवार की रात मैकेनिक दिलीप शर्मा की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद लोगों ने जमकर बवाल किया। रात एक बजे तक लोग हंगामा करते रहे। वे वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। डीएसपी के पहुंचने व आश्वासन के बाद हंगामा शांत हुआ। इधर इस घटना को लेकर मैकेनिक की पत्नी शैल देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें गांव के ही चार लोगों को नामजद किया है। घटना का कारण पुरानी रंजिश एवं दबंगई बताया है। पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त रिवॉल्वर को भी बरामद कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jun 2019 05:53 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2019 05:53 PM (IST)
एकमा में मैकेनिक की हत्या के बाद लोगों ने किया बवाल
एकमा में मैकेनिक की हत्या के बाद लोगों ने किया बवाल

संसू, एकमा : एकमा चट्टी गांव में मंगलवार की रात मैकेनिक दिलीप शर्मा की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद लोगों ने जमकर बवाल किया। रात एक बजे तक लोग हंगामा करते रहे। वे वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। डीएसपी के पहुंचने व आश्वासन के बाद हंगामा शांत हुआ। इधर इस घटना को लेकर मैकेनिक की पत्नी शैल देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें गांव के ही चार लोगों को नामजद किया है। घटना का कारण पुरानी रंजिश एवं दबंगई बताया है। पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त रिवॉल्वर को भी बरामद कर लिया है।

loksabha election banner

प्राथमिकी में की पत्नी शैल देवी ने कहा है कि मंगलवार की रात अपने आवास पर पति दिलीप शर्मा व पुत्र मुन्ना शर्मा एवं ललन यादव के साथ थी। उसी वक्त कर्णपुरा आमदाढ़ी निवासी अरविद सिंह, अनिल सिंह, पुष्पेश सिंह तथा बिट्टू सिंह उनके घर पहुंचे। आते ही गाली गलौज करने लगे। इसी क्रम में अरविद सिंह ने कमर से रिवॉल्वर निकालकर गोली चला दी। गोली लगते ही पति गिर पड़े। वहीं पर दम तोड़ दिया। हमलोगों ने किसी तरह घर में छिपकर जान बचाई। इस बीच आसपास के लोग व राहगीर आ गए। तब वे लोग धमकी देते हुए पश्चिम दिशा की ओर फरार हो गए। पुलिस ने मुख्य अरविद सिंह को रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से पुलिस में तीन खोखा बरामद किया है।

रात में एक बजे तक लोगों ने किया बवाल

रात में घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने छपरा-सिवान मुख्य पथ को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। वे वरीय अधिकारियों को बुलाने व आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। देर रात सदर डीएसपी व कई थानों की पुलिस पहुंची। काफी समझाने-बुझाने के बाद रात के करीब एक बजे सड़क जाम हटाया गया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.