बच्चों में छिपी प्रतिभा उभारने की जरूरत
सारण। विश्वेश्वर सेमिनरी स्कूल के सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2021 के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा अभियान) राजन कुमार गिरि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।

डीईओ ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को उभरना है। डीपीओं ने कहा कि बच्चों को विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने को ले अभिवावक व शिक्षकों को सामूहिक प्रयास करना चाहिए। विज्ञान प्रदर्शनी के संचालक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इसमें कक्षा छह से आठ और नौ से 12 तक के बच्चों के लिए दो ग्रुप में आयोजित किया जाता है। इस आयोजन में सभी प्रखंडों से चयनित प्रतिभागी अपने मार्गदर्शक शिक्षक के साथ भाग लिए। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण बी सेमिनरी हाई स्कूल के प्राचार्य डा. मधेश्वर राय ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में बलवंत कुमार, नसीम अख्तर, रमेश कुमार, अनिल कुमार शर्मा, पीयूष कुमार शामिल थे। इस मौके पर समग्र शिक्षा के संभाग गुणवत्ता प्रभारी विकास कृष्णा, विवेक श्रीवास्तव समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे।
विजेता प्रतिभागियों की सूची:
कक्षा छह से आठ तक:
प्रथम - आदर्श कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलपुर नगरा
द्वितीय - मुस्कान प्रवीण उत्क्रमित मध्य विद्यालय सतजोड़ा पानापुर
तृतीय - रीतिक कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेटवालिय लहलादपुर कक्षा नौ से 12 तक :
प्रथम - रमेश कुमार, बी सेमिनरी छपरा
द्वितीय - टिकू कुमार, राणा प्रताप हाई स्कूल नगरा
तृतीय- रश्मि कुमारी, पहाड़ी चक गर्ल्स हाई स्कूल सोनपुर