जनता बाजार थाने से फरार मुखिया पंकज तिवारी छपरा में गिरफ्तार
सारण। जनता बजार थाना क्षेत्र के दंदासपुर पंचायत के मुखिया पंकज तिवारी को गुरूवार दोपहर में जनता बजार
सारण। जनता बजार थाना क्षेत्र के दंदासपुर पंचायत के मुखिया पंकज तिवारी को गुरूवार दोपहर में जनता बजार पुलिस और एसआइटी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। दबंग मुखिया पंकज पुलिस की नजरों में पिछले चार माह से फरार चल रहे थे। पंकज की गिरफ्तारी कहां से और कैसे हुई जनता बाजार पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। हालांकि पुलिस के एक अफसर ने पंकज तिवारी के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस सूत्रों की माने पंकज की गिरफ्तारी छपरा से की गई है। इस संबंध में बताया जाता है कि इसी साल फरवरी माह में मुखिया पंकज तिवारी को एक मामले में जनता बाजार पुलिस ने जनता बजार से गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी की सूचना जैसे ही मुखिया समर्थकों तक पहुंची तो उसके बाद भारी संख्या में मुखिया समर्थक जनता बजार थाने में पहुंच गए थे और मुखिया समर्थकों ने मुखिया को भाग दिया था। उसके बाद से लगातार पंकज तिवारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत थी।पंकज की गिरफ्तारी के लिए एसआइटी भी गठित की गई थी।लेकिन दबंग मुखिया पिछले चार माह से पुलिस के साथ आंख मिचौली का खेल खेलते रहे है।इसी बीच गुरूवार को जनता बजार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी मुखिया पंकज तिवारी छपरा में मौजूद है।उसके बाद एसआइटी और जनता बजार थाने की पुलिस ने संयुक्त प्रयास से पंकज को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।पंकज के थाने से फरारी मामले में दो दर्जन मुखिया समर्थकों पर नामजद और चालीस अज्ञात लोगों पर जनता बजार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।