Move to Jagran APP

कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों को बताए मोदी सरकार की विफलता : प्रदेश अध्यक्ष

छपरा। सारण जिला कांग्रेस कमिटी का जिला स्तरीय कार्याकर्ता सम्मेलन रविवार को कांग्रेस में आयोजित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विधायक कौकब कादरी ने कार्यकर्ता को संगठन को मजबूत करे लिए जनसंर्पक अभियान चलाने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 11:44 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 11:44 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों को बताए मोदी सरकार की विफलता : प्रदेश अध्यक्ष
कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों को बताए मोदी सरकार की विफलता : प्रदेश अध्यक्ष

छपरा। सारण जिला कांग्रेस कमिटी का जिला स्तरीय कार्याकर्ता सम्मेलन रविवार को कांग्रेस में आयोजित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विधायक कौकब कादरी ने कार्यकर्ता को संगठन को मजबूत करे लिए जनसंर्पक अभियान चलाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर मोदी सरकार की विफलताएं लोगों को बताएं, ताकि लोग यह समझ सके कि उनके साथ केंद्र सरकार ने कितना बड़ा धोखा किया है। केंद्र की जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर संघर्ष करे। सूबे की जनता भाजपा- जदयू सरकार से उब चुकी है। नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान करके सत्ता पर काबिज है। जिसे जनता सबक सिखायेंगी। कांग्रेस के वरीय नेता अजय कुमार चौधरी ने कहा सूबे के नीतीश एवं केंद्र के मोदी की सरकार समाज को बांटने का कार्य कर रही है। जिसे सबक सिखाने का समय आ चुका है। विधायक विजय शंकर दुबे ने कहा कि सारण जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता पांचायत स्तर पर जाकर मोदी सरकार के विफलता के बारे में जानकारी देने के लिए तैयार हो जाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. कामेश्वर प्रसाद ¨सह उर्फ विद्वान ने कहा सारण जिले में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। इस मौके पर विजय शेखर चट्टान, राज किशोर ¨सह, प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत आनंद साधु, सुनील कुमार ¨सह, महिला नेत्री अनोखा देवी, ासत्येंद्र कुमार ¨सह, अजय यादव, बुद्धन यादव आदि मौजूद थे। इनसेट :

loksabha election banner

कांग्रेस कार्यकर्ता ने राफेल सौद के विरोध किया प्रदर्शन

जासं, छपरा : सारण जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यकर्ता ने रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन के समाप्ति के बाद शहर में केंद्र सरकार के राफेल जहाज खरीद सौदा के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डा. कामेश्वर प्रसाद ¨सह विद्वान के नेतृत्व में कांग्रेस भवन के से विरोध मार्च प्रारंभ हुआ। जो शहर के प्रमुख -चौक -चौराहे से होते हुए नगर पालिका चौक पर पहुंचा। जहां सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने जहाज की दलाली करके देशहित एवं देश की सुरक्षा को दांव पर लगा दिया। केंद्र सरकार ने अंताराष्ट्रीय टेंडर कानून एवं नियम को ताख पर रहकर यह सौदा किया है। 36 राफेल लड़ाकू जहाज खरीद में सरकारी खजाने का 41205 करोड़ रूपये का चुना लगाया गया है। जिसका जवाब मोदी सरकार को देना होगा। 2019 के आम चुनाव में जनता मोदी सरकार को सबक सिखायेंगी। देश की जनता के सामने मोदी सरकार का भ्रष्टाचार का चेहरा सामने आ गया है। प्रदर्शन के बाद डीएम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ को¨वद को स्मार पत्र सौंपा। इस मौके पर हरेश यादव, ाअरूण कुमार ¨सह, कृष्ण हरिजी, रालेश कुमार शर्मा, वीणा र्जाज, लक्ष्ण प्रसाद अकेला, शशिकांत चौबे, कमलेश द्विवेदी,ख शैलेश ¨सह, असगर अली आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.