कृषक गोष्ठी आयोजित
जन प्रतिनिधियों ने युगल प्रेमी की कराई शादी इसुआपुर-संढ़वारा बाजार स्थित पीर मजार परिषर में
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 05:26 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 05:26 PM (IST)
संसू, लहलादपुर : प्रखंड के जनता बाजार में शनिवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को गेहूं,सरसों, मटर की बुवाई से संबंधित तकनीकी जानकारी दी गई। गोष्ठी का आयोजन श्रीराम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स द्वारा संचालित श्रीराम कृषि विकास केंद्र जनता बाजार द्वारा किया गया था।गोष्ठी में क्षेत्र के आठ गावों के लगभग सौ किसान शामिल हुए। किसानों को श्रीराम सुपर गेहूं 1666, संकर तोरी, सलोनी मटर के प्रभेदों के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण संजय गुप्ता, डॉ देवेन्द्र सिंह राठी, प्रभाकर शुक्ल आदि ने दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें