सारण के बनियापुर सरपंच संघ के अध्यक्ष बनीं मीना देवी
बनियापुर प्रखंड में सरपंच संघ का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। उसमें अध्यक्ष उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष सचिव तथा मीडिया प्रभारी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। बनियापुर में सरपंच संघ के चुनाव को लेकर सोहई साहपुर के कम्पटीशन पब्लिक स्कूल परिसर में सरपंच संघ की बैठक की गई।
सारण। बनियापुर प्रखंड में सरपंच संघ का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। उसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव तथा मीडिया प्रभारी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। बनियापुर में सरपंच संघ के चुनाव को लेकर सोहई साहपुर के कम्पटीशन पब्लिक स्कूल परिसर में सरपंच संघ की बैठक की गई।
अध्यक्ष पद पर धवरी पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच मीना देवी, उपाध्यक्ष पद पर बेदौली के रीना देवी, सचिव के पद पर रामधनाव के रामावती देवी, कोषाध्यक्ष के पद पर मरीचा के गणेश सिंह तथा मीडिया प्रभारी के रुप में मनिकपुरा पंचायत के मुन्नी देवी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता सिसई पंचायत के सरपंच योगेन्द्र ठाकुर ने की। इस मौके पर करही के सरपंच सभापतिपुरी, सहाजितपुर के पूर्णिमा देवी, पिरौटा खास की बसंती देवी, रामबाबू प्रसाद सिंह, सरपंच प्रतिनिधि सुरेन्द्र पांडे, रमन पांडे, दूधनाथ प्रसाद सिंह सहित 18 सरपंच तथा प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया। राजनीति में नैतिकता एवं पारदर्शिता का लोप लोकतंत्र के लिए खतरा
संसू, दाउदपुर (सारण): राजनीति में नैतिकता एवं पारदर्शिता का लोप लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत है। प्रतिनिधि जब अपनी जिम्मेदारी निर्वहन में पीठ दिखाने लगे तो मतदाता अनाथ हो जाएंगे। उक्त बातें बिहार विधान परिषद चुनाव में संभावित राजद समर्थित प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने रविवार को मांझी प्रखंड के अलग -अलग पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मानित करने के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि पिछले 18 वर्षों से पंचायत प्रतिनिधियों के साथ छलावा हुआ है। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा चुने गए प्रतिनिधि उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे। यही वजह है कि सारण से कोई भी प्रत्याशी दुबारा मतदाताओं का आशीर्वाद प्राप्त नहीं कर सका। इस दौरान मांझी प्रखंड प्रमुख कमला देवी के प्रतिनिधि राजेश कुमार प्रसाद, उप प्रमुख मनोज कुमार सिंह, एकमा के विधायक प्रतिनिधि सुभाष यादव, ताजपुर के मुखिया मनीष कुमार सिंह, कौरु धौरू के मुखिया पति उदय शंकर सिंह आदि मौजूद थे।