Move to Jagran APP

बीता आधा रमजान, सजने लगा ईद का बाजार

छपरा। माह -ए रमजान आधा से अधिक बीत चुका है। नमाज तिलावत और इबादत के साथ अब मुस्लिम लोग ईद

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Jun 2017 03:04 AM (IST)Updated: Tue, 20 Jun 2017 03:04 AM (IST)
बीता आधा रमजान, सजने लगा ईद का बाजार
बीता आधा रमजान, सजने लगा ईद का बाजार

छपरा। माह -ए रमजान आधा से अधिक बीत चुका है। नमाज तिलावत और इबादत के साथ अब मुस्लिम लोग ईद की खरीदारी में लिए बाजारों का रूख भी कर रहे हैं। शहर में ईद के बाजार सजने लगे है। खासकर साहेबगंज, करीम चक एवं हथुआ मार्केट में स्थाई और अस्थाई दुकानों की रौनक बढ़ गई है। यहां पर शाम से लेकर रात तक खरीदारों की भीड़ दिखाई दे रही है। करीम चक और साहेबगंज में जूते, इत्र, टोपियों, खजूर, एवं सेवईयों की अस्थाई दुकानें भी सज गई है। ईद में अब एक सात -आठ दिन बाकी है। महिलाएं हो या पुरूष कपड़ों की दुकान पर पंसदीदा रंग के कपड़ों की खरीदारी कर रही है। सेवाईयों के साथ ही तरह तरह की इत्र बाजारों में दिख रही है।

loksabha election banner

अरब के देशों में बिकने वाली इत्र की डिमांड

इस बार ब्रांडेड कंपनियों के परफ्यूम के साथ ही देशी इत्र भी बाजारों में खूब बिक रहे है। अरब देशों में बिकने वाले इत्र की खूब मांग है।शहर के साहेबगंज एवं करीम चक में इत्र की कई अस्थायी दुकानें खुल गई है। साहेबगंज में कई ऐसे दुकाने हैं जो पिछले 30साल से इत्र बेच रहे हैं। उनका कहना है कि ईद के मौके पर इत्र की बिक्री बढ़ जाती है। इत्र का बाजार इस वर्ष गर्म है। ब्रांडेड कंपनियों से ज्यादा मंहगा देशी इत्र है। लेकिन ईद में अरब में बिकने वाली इत्र की ज्यादा मांग रहती है। आम से लेकर खास तक इत्र खरीदते है।

ईद को ले सजा सेवईयों व खजूर का बाजार

ईद का नाम आए और सेवई की बात न हो यह हो नहीं सकता है। करीम चक से लेकर कई दुकानों में कई तरह की सेवई बिक रही है। जिसकी कीमत एक सौ रुपये से चार सौ रुपये तक है। शीर, खुरमा और किमामी सेवईंयाच् की अच्छी मांग है। ईद में देशी घी एवं मेवा मिलाकर मिली सेवई ज्यादा बिक रही है। करीम चक में सेवईयों की कई अस्थाई दुकानें सज गई है। सेवईयों के साथ मेवा भी खूब बिक रहा है। इसके साथ ही खजूर भी कई वेराईटी के मिल रहे हैं।

बाजारों में बंग्लादेश व इंडोनेशिया की टोपी

ईद को लेकर बाजारों में तरह -तरह की टोपियों की दुकानें सज गई है। धागे और कपड़े से बनी टोपियों के अलावा इन दिनों लकड़ी की बनी टोपियों बिक रही है। बाजारों में बंग्लादेश, इंडोनेशिया एवं चीन में बनी टोपी बिक रही है। बाजारों में हर रेंज की टोपी मिल रही है। जिसकी कीमत 10 रुपये से लेकर दो सौ रुपये तक है। टोपियों की दुकान साहेबगंज, करीम चक एवं गुदरी बाजार में है। ईद में मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करने के लिए टोपी लेते हैं। वैसे अधिकांश लोग धागे व कपड़े से बनी टोपियों लेते है। महिलाओं के लिए कढ़ाईदार से लेकर डिजाइनर बुर्के बिक रहे है। महिलाएं डिजाइनर बुर्के ज्यादा ले रही है।

युवतियों को भा रहा है बाजीराव मस्तानी सूट

ईद को लेकर कपड़ा बाजार पूरी तरह से गुलजार हो गया है। महिलाओं एवं युवतियों के लिए कई वेराईटी के कपड़ें बाजारों में मिल रहे है। शहर के वी बाजार, वी मार्ट में ईद की खरीदारी पर छूट भी दी जा रही है। ईद को ले बाजारों में आफर की खूब बहार है। युवतियों के लिए हर रेंज की सलवार शूट बिक रहा है। इसके साथ ही नकाब, हिजाब भी मिल रहा है। युवतियों को चंदेरी सिल्क, के साथ नेट एंव कॉटन में पार्टी वियर गाउन, बाजीराव मस्तानी सूट, पटियाला सूट एवं फैंसी कुरती खूब भा रहा है। इसके साथ ही महिलाएं चूड़ी, काजल, सूरमा एवं लहठी खूब ले रही है। कास्मेटिक और चूड़ियों की दुकानों में खूब भीड़ लग रही है।

युवाओं की पहली पसंद डिजाइनर कुर्ता पायजामा

ईद में युवाओं को डिजाइनर कुर्ता व पैजामा खूब पसंद आ रहा है। इसके साथ ही युवा ¨जस व टी शर्ट खूब ले रहे है। ईद पर कई वेराइटी के कुर्ता बाजारों में बिक रहा है। हथुआ मार्केट के ओपेल के संचालक मो. कासिम कहते है कि ईद को लेकर बाजारों में युवाओं को ले डिजाइनर शर्ट भी आया है। ¨जस व शर्ट युवा खूब ले रहे है। रेडिमेड कपड़ों की ज्यादा डिमांच् है। छोटे बच्चों के लिए ¨जस, कुर्ता एवं कई वेराइटी कपड़े बिक रहे है। कपड़ों से लेकर जूता -चप्पल की दुकानों में खूब भीड़ हो रही है। ईद की खरीदारी करने के लिए लोग बाजारों में उतर गये है। ईद को च्ेकर युवक व बच्चे काफी उत्साहित है, जो अपने चॉयस के ही खरीदारी कर रहे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.