Move to Jagran APP

लीड : लड़कियों को भा रही कुर्ती, लड़के ले रहे डिजाइनर कुर्ता

छपरा। रंगों के त्योहार होली में कपड़ों को कैसा भूला जा सकता है। होली के हुड़दंग

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Mar 2017 03:08 AM (IST)Updated: Sat, 11 Mar 2017 03:08 AM (IST)
लीड : लड़कियों को भा रही कुर्ती, लड़के ले रहे डिजाइनर कुर्ता
लीड : लड़कियों को भा रही कुर्ती, लड़के ले रहे डिजाइनर कुर्ता

छपरा। रंगों के त्योहार होली में कपड़ों को कैसा भूला जा सकता है। होली के हुड़दंग के बाद लोग नया कपड़ा पहन कर एक-दूसरे के घर जाकर होली की बधाई देते और बड़ों से आशीर्वाद लेते हैं। पिचकारी की तरह कपड़ा बाजार होली के लिए पूरी तरह से तैयार है। रंग बिरंगे ड्रेसों से बाजार पट गया है। इस बार लड़कियों के साथ ही लड़कों के लिए भी डिजाइनर कपड़े हर रेंज में मिल रहे हैं। कपड़ा बाजार में परंपरा एवं आधुनिकता का मेल करता हुआ ड्रेस है। बाजार में हर रेंज के कपड़े हैं। इस बार सबसे ज्यादा डिमांड बंडी, कुर्ती व प्लाजो का हैं जिसे अधिकांश लड़कियां ले रही है। वहीं लड़के जींस व शर्ट के साथ ही डिजाइनर कुर्ता ले रहे हैं। होली में कुर्ता व पायजामा पहने का ज्याद क्रेज है। लेकिन इस बार परंपरागत पायजामा से हट जींस व बेलबटम स्टाइल का पायजामा है। ताकि इसे पहने में आरामदेह हो और पैजामा में मोबाइल व बटुआ रखा जा सके। इसका डिजायनर ने खास ख्याल रखा है। लड़कियों के लिए नेट, सरारा लुक व टीसू कपड़े में कुर्ता व सूट बिक रहा है।

loksabha election banner

सबसे ज्यादा डिमांड सफेद रंग की

होली में सबसे ज्यादा डिमांड सफेद रंग का है। होली को देखते हुए बाजार में सफेद रंग के कपड़े अधिक बिक रहे है। यह कलर महिला व पुरूष दोनों को पसंद आ रहा है। इसके साथ ही लाल, पीला, नीला और हल्का हरा रंग लोगों को आकर्षित कर रहा है। बाजारों में सभी ड्रेस में सफेद का प्रयोग किया जा रहा है। शहर के हथुआ मार्केट, साहेबगंज, लिबास मार्ट, वी मार्ट, वी टू में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी है। रेडिमेड कपड़े लोग अधिक खरीद रहे है। सफेद रंग का ड्रेस हर वर्ग के लोग अधिक ले रहे हैं।

कॉलेज ग‌र्ल्स की पंसद बनी मस्तानी ड्रेस

होली में लड़कियों को मस्तानी, अनुष्का, ड्रेस लड़कियां खूब ले रही है। कॉलेज छात्रा ¨ट्वकल का कहना था कि इस बार होली में वह डिजाइनर ड्रेस लेगी। लड़कियां को मस्तानी सूट खूब पसंद आ रही है, वे मस्तानी ड्रेस ले रही है। बाजारों में हर रेंज में मस्तानी ड्रेस बिक रही है। इस बार होली में अधिकांश लोग रेडिमेड कपड़े ले रहे हैं। रेडिमेड कपड़ा व्यवसायी मो. कासीम का कहना है कि रेडिमेड बाजार भी पहले की अपेक्षा कपड़े की सिलाई व क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान दिया है। इसलिए लोगों को रेडिमेड कपड़ा ज्यादा भा रहा है।

खादी के कुर्ते की मांग भी बढ़ी

रंगों के त्योहार में इस बार खादी की भी डिमांड बढ़ी है। खास बात यह है कि युवा वर्ग भी खादी का कुर्ते ले रहा है। हालांकि छपरा में खादी के दुकान कम होने के कारण वेराइटी बहुत अधिक नहीं मिल रही है। जगदम कॉलेज के छात्र मंटू कुमार यादव ने कहा कि वह होली में खादी का कुर्ता खरीद रहा है। खादी भंडार में सिला हुआ कुर्ता भी मिल रही है। इसके अलावा सिल्क व मलमल के कुर्ते की भी मांग है। शहर में चौक -चौराहे पर कुर्ता -पायजामा के अस्थायी दुकानें भी सज गई है।

एक हजार से लेकर 15 हजार की सूती साड़ी

होली में मौसम का भी मिजाज बदल जाता है। ठंड का मौसम खत्म होकर गर्मी दस्तक दे देती है। इसलिए होली में महिलाएं साड़ी अधिक लेती है। बाजारों में हर रेंज में सूती साड़ी मिल रही है। होली में महिलाएं सूती साड़ी अधिक लेती है। जिसका ख्याल दुकानदारों ने रखा है। होली को लेकर हर कलर व रेंज में सूती साड़ी मिल रही है। हथुआ मार्केट में एक हजार से लेकर 15 हजार तक की साड़ी है। सूती साड़ी से लेकर डिजाइनर साड़ी, हर वर्ग की महिलाओं के लिए है। गृहिणी मनीषा कुमारी कहती है कि वे होली में डिजायनर सूती साड़ी ले रही है। बाजारों में सूती के अलावा सिल्क की साड़ी भी खूब बिक रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.