Move to Jagran APP

बाजार पर चढ़ा त्योहार का रंग, धनतेरस-दीपावली को सजीं दुकानें

छपरा : धनतेरस एवं प्रकाश पर्व दीपावली को ले बाजार पर त्योहार का रंग चढ़ गया है। अगले सप्त

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Oct 2017 03:08 AM (IST)Updated: Sun, 15 Oct 2017 03:08 AM (IST)
बाजार पर चढ़ा त्योहार का रंग, धनतेरस-दीपावली को सजीं दुकानें
बाजार पर चढ़ा त्योहार का रंग, धनतेरस-दीपावली को सजीं दुकानें

छपरा : धनतेरस एवं प्रकाश पर्व दीपावली को ले बाजार पर त्योहार का रंग चढ़ गया है। अगले सप्ताह 17 को धनतेरस एवं 19 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी। इन दोनों पर्व में लोग जमकर खरीदारी करते हैं। धनतेरस एवं दीपावली में सबसे ज्यादा ज्वेलरी, बर्तन ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, कपड़ा एवं मिठाई की खरीदारी करते हैं। जिसको लेकर सराफा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक एवं कपड़ा बाजार में जबरदस्त तैयारी है। धनतेरस एवं दीपावली को ले दुकानों को रंग -बिरंगे बल्ब, झालर एवं गुब्बारा से सजाया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल शोरूम पर लोगों ने धनतेरस व दीपावाली के लिए गाड़ी एवं फ्रिज, टीवी, मोबाइल की बु¨कग शुरू कर दी है। घरों की सफाई से साथ आकर्षण ढंग से सजावट प्रारंभ कर दी गई है। शाम होते ही सराफा बाजार, कपड़ा के बड़े दुकान, स्टोर एवं बाइक एवं चारपहिया वाहनों के शो रूम रोशनी से सराबोर हो रहे हैं। धनतेरस एवं दीपावली को ले कुम्हार भी दीया एवं मिट्टी का बर्तन बनाने में जुट गये है। त्योहार का लेकर बाजार एवं घरों में खुशियां अभी से दिख रही हैं।

loksabha election banner

इनसेट :

धनतेरस का क्या है महत्व, क्या खरीदने से होगा लाभ

छपरा : कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानि 17 अक्टूबर को धनतेरस का पर्व पूरी श्रद्धा एवं विश्वास के साथ मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन ही समुंद्र मंथन में भगवान धनवंतरी अमृत कलश लेकर निकले थे। वह अमृत कलश पीतल का था। इसलिए पीतल भगवन धनंवतरी की धातु मानी जाती है। पीतल खरीदने से घर में आरोग्य, सौभाग्य एवं स्वास्थ्य की ²ष्टि से शुभ होता है। इस दिन कई क्षेत्रों में यमदेव की पूजा की जाती है। यमदेव की पूजा करने में घरों में असामयिक मृत्यु नहीं होती है। पंडित अनित शुक्ल ने बताया कि धनतेरस को पीतल एवं चांदी खरीदने से भाग्य प्रबल होता हैं। घर में धन समृद्धि बढ़ती है। खरीदी हुई वस्तु से 13 गुणा वृद्धि होती है। धनतेरस के दिन धनिया खरीदनी चाहिए। धनिया मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। जिस घर में साबुत धनिया होता है वहां पर मां लक्ष्मी अवश्य ही निवास करती है। झाड़ू देवी लक्ष्मी जी का प्रतीक है जो घर से दरिद्रता, को दूर भगाता है। धनतेरस के दिन घर में नया झाड़ू खरीद कर लाना चाहिए।

इनसेट :

धनतेरस का शुभ मुहूर्त :

पंडित संपत कुमार मिश्र ने कहा कि धनतेरस में शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से इसका लाभ अधिक मिलता है। उन्होंने बताया कि धनतेरस के दिन सुबह 9.37 से 10.59 तक का समय किसी भी खरीदारी के लिए शुभ है। दोपहर 11.55 से 12.40 तक अभिजित मुहूर्त में, दोपहर 1.40 से शाम 5.50 तक लाभ एवं अमृत चौघड़िया में सोना चांदी, वाहन, जमीन, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान आदि खरीदना शुभ है। इसके साथ सायं 5.47 से रात्रि 8.25 तक प्रदोष बेला में फिर रात्रि 10.30 से पूरी रात खरीदारी का शुभ मुहूर्त है।

इनसेट :

दीपावली में किस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

छपरा : कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या यानि 19 अक्टूबर को दीपावली है। दीपवाली के दिन मां लक्ष्मी के समक्ष सिर्फ दीप जलाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

दीपावली पूजन का शुभ मुहूर्त

-सुबह - 8.40 से 10 .57 बजे

-दोपहर - 2.45 से शाम 4.15 बजे तक

-गोधुली बेला में शाम 5.40 से 7.22 बजे

-प्रदोष काल 5.51 से रात 8.25 बजे

-रात 7.22 से रात 9.19 बजे तक

रात 1.52 से सुबह 4.08 बजे तक

-लाभ का चौघड़िया प्रात: 9.21 से 10.46 तक

-अमृत का चौघड़िया 10.46 से 12.10 तक है

-शुभ की चौघड़िया 1.32 से 2.52 तक है

-वृश्चिक स्थिर लग्न प्राय: 7.51 से 10.07 तक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.