तरैया में ताला काट लाखों की संपत्ति चोरी
तरैया (सारण) : थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव में बस्ती से अलग सुनसान जगह पर बने बादशाह ¨सह के घर
तरैया (सारण) : थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव में बस्ती से अलग सुनसान जगह पर बने बादशाह ¨सह के घर का ताला काटकर घर में घुस चोरों ने लाखों की संपत्ति उड़ा ली है। घटना की जानकारी उस समय हुई जब गांव के बच्चे घर के बगल में स्थित खेत में शुक्रवार की संध्या समय खेल रहे थे। घर की तरफ गए गेंद को लाने गया बच्चे की नजर काटे गए ताला की तरफ गया। बच्चों ने देखा कि घर के पिछले दरवाजे का ताला काटा गया है। वहां झाड़ी भी उग आई है। इसकी सूचना गांव वालों को दिया। गांव वाले पहुंच देखे की ताला काटा हुआ है। इसकी सूचना तरैया थाना को दिया गया। तरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा ले रही है। बताया जाता है उक्त घर के स्वामी चंडीगढ़ परिवार समेत रहते हैं। उन्हें भी लोगों ने सूचित किया है। पुलिस के उपस्थिति में घर के अंदर ग्रामीण प्रवेश किए। घर में रखा अलमीरा तोड़कर जेवरात कपड़ा समेत अन्य सामान गायब था। जेवरात के डब्बा व अन्य सामान बिखरे पड़े थे। चोरी में गए सामानों का सही आकलन नहीं हो पाया है। घटना कितने दिन पहले की है इसकी भी सही जानकारी नहीं मिल पा रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।