पानापुर में नवविवाहिता की हत्या, शव किया गायब
धनौती गांव में दहेज के लिए ससुरालवालों ने नवविवाहिता की हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को गायब कर दिया। इस आशय की शिकायत मृतका के पिता गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थानांतर्गत मझवलिया गांव निवासी हरेराम राम ने पानापुर थाने में दर्ज कराई है। इसमें अपनी पुत्री सरस्वती कुमारी की हत्या कर शव गायब किए जाने की आशंका जताई है।
संसू, पानापुर: धनौती गांव में दहेज के लिए ससुरालवालों ने नवविवाहिता की हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को गायब कर दिया। इस आशय की शिकायत मृतका के पिता गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थानांतर्गत मझवलिया गांव निवासी हरेराम राम ने पानापुर थाने में दर्ज कराई है। इसमें अपनी पुत्री सरस्वती कुमारी की हत्या कर शव गायब किए जाने की आशंका जताई है।
आवेदन में उन्होंने कहा है कि सरस्वती की शादी पिछले वर्ष 4 जुलाई को धनौती निवासी जयदयाल राम के पुत्र विजय कुमार राम से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। इसी क्रम में 21 नवंबर की रात उसकी हत्या कर दी और शव गायब कर दिया। इसकी सूचना पर बेटी के ससुराल पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस शुक्रवार की सुबह पहुंची। वहां केवल मृतका की सास थी। अन्य लोग फरार थे। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।