Move to Jagran APP

आधुनिक भारत के युगद्रष्टा थे जवाहर लाल नेहरू: कुलपति

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी 132वीं जयंती पर याद किया गया। बाल दिवस के रूप में जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Nov 2021 05:22 PM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 05:22 PM (IST)
आधुनिक भारत के युगद्रष्टा थे जवाहर लाल नेहरू: कुलपति
आधुनिक भारत के युगद्रष्टा थे जवाहर लाल नेहरू: कुलपति

जागरण संवाददाता, छपरा: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी 132वीं जयंती पर सारण जिले में रविवार को याद किया गया। उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया।

loksabha election banner

वक्ताओं ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू का जीवन भारत को आजाद कराने व उसे आगे बढ़ाने में लग गया। शहर के शिशु पार्क स्थित नेहरू स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। जेपी विश्वविद्यालय में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती कुलपति प्रो. फारूक अली की अध्यक्षता में मनाई गई। कुलपति ने कहा कि वे आधुनिक भारत के युगद्रष्टा थे। विश्व स्तर पर पंडित जवाहर लाल नेहरू के कारण भारत की प्रतिष्ठा और विशेष पहचान बनी है। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ निकाली पदयात्रा

सारण जिला कांग्रेस कमेटी ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर महंगाई के खिलाफ जिलाध्यक्ष डा. कामेश्वर प्रसाद सिंह ने नेतृत्व में जन जागरण पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा नगरपालिका चौक से प्रारंभ होकर थाना चौक होते हुए डाक बंगला रोड होकर जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति के समक्ष तक गई। वक्ताओं ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्रता के बाद आधुनिक भारत के निर्माण का सपना देखा था। इसके लिए उन्होंने देश के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण योजनाओं को अंतिम रूप दिया। आज मोदी सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है। गैस, डीजल, पेट्रोल, तेल, सब्जी इत्यादि के दाम आसमान छू रहे हैं। पदयात्रा में विजय कुमार मिश्र, डा. जयराम सिंह, डा. शंकर चौधरी, केदार नाथ सिंह, सुभाष राय, सुरेश कुमार यादव, अब्दुल कादिर खान, डा. सुरेश कुमार सिंह उर्फ ज्ञानेश्वर, नदीम अख्तर अंसारी, लाल बाबू गिरि, तरुण कुमार तिवारी, फिरोज एकबाल, मालिक प्रसाद यादव, फैशल अनवर, निरूलहक, मोती लाल राय आदि मौजूद थे।

बच्चों के बीच पाठ्य पुस्तकें बांटी गई

सामाजिक संस्था फेस आफ फ्यूचर इंडिया ने बाल दिवस पर लोहरी गांव में प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती मनाई। इस दौरान बच्चों के बीच पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया। संस्था के सचिव रणजीत कुमार ने कहा कि चाचा नेहरू हमेशा कहते थे बच्चे ही देश के भविष्य हैं। मौके पर काजल कुमारी, कामिनी कुमारी, लक्ष्मीना, छोटी, रिया, अंकिता, श्रुति पायल, आदित्य, परी, पलक करीना, मुन्नी आदि मौजूद थीं।

-----------------

कार्यक्रम

- शिशु पार्क स्थित नेहरूजी की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

- कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ निकाला जन जागरण पद यात्रा

---------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.