भारत के निर्माण में कायस्थ समाज का अतुलनीय योगदान
शहर के रामलीला मठिया स्थित श्रीचित्रगुप्त मंदिर के प्रांगण में रविवार को श्री इंद्र चित्रगुप्त ट्रस्ट का वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि भारत के निर्माण में कायस्थ समाज का अतुलनीय योगदान है।
जागरण संवाददाता, छपरा : शहर के रामलीला मठिया स्थित श्रीचित्रगुप्त मंदिर के प्रांगण में रविवार को श्री इंद्र चित्रगुप्त ट्रस्ट का वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि भारत के निर्माण में कायस्थ समाज का अतुलनीय योगदान है। कायस्थ को अपने इतिहास को हमेशा याद रखना होगा। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर भारत के निर्माण में कायस्थ समाज के लोगों ने निस्वार्थ भाव से कार्य किया है। लेकिन वर्तमान में राजनीति दल अपनी क्षमता के आधार पर राजनीति हक नहीं दे रही है। जिसका मुख्य कारण हमारी एकता में कमी है। अपनी प्रतिभा एवं नेतृत्व क्षमता का लाभ समाज के अंतिम आदमी तक नहीं पहुंच पा रहा है। अपनी एकता को मजबूत से पेश करने की जरूरत है। अन्य प्रदेशों की तरह श्री चित्रगुप्त पूजा पर राज्य सरकार को भी अवकाश की घोषणा करनी चाहिए। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सामूहिक सह भोज का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र कुमार वर्मा ने की। इस मौके पर महासचिव दुर्गेश नारायण सिन्हा, संयुक्त महासचिव विमल कुमार वर्मा, सुरेश प्रसाद श्रीवास्तव, व्रजेंद्र कुमार सिन्हा, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, योगेंद्र श्रीवास्तव, शिवशंकर वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, सुमित कुमार वर्मा, मोहन श्रीवास्तव, राजीव रंजन, अनूप श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, मनोज सिन्हा, राजीव तिवारी , सुनील कुमार, सुजीत कुमार, प्रकाश रंजन निक्कू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।