महायज्ञ को निकाली गई कलश यात्रा
सारण। छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर चैनवा स्थित लंगड़ा ब्रह्म बाबा के मंदिर में रूद्र महायज्ञ को लेकर गुर
सारण। छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर चैनवा स्थित लंगड़ा ब्रह्म बाबा के मंदिर में रूद्र महायज्ञ को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। हाथी घोडा बैंड बजा के साथ हजारों नर नारी हाथ में कलश लेकर बाबा महेन्द्र सरोवर से पूजा पाठ कर जल भरी कर यज्ञ स्थल पर पहुंचे। यह यज्ञ नागा बाबा यज्ञाचार्य, लक्ष्मी निधि मिश्र ,राहुल दुबे, अर¨वद ¨सह, राजेंद्र ¨सह, सुदामा प्रसाद, अर्जुन सेठ की देख रेख में पचीस मई तक चलेगा। यज्ञ पूजन के बाद रामलीला एवं रासलीला का आयोजन किया जाएगा। जलभरी में मुख्य रूप से एकमा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी कामेश्वर ¨सह मुन्ना, अचिनाश चंद्र उपाध्याय, बंटी ओझा, वर्षा देवी, शैलेन्द्र ¨सह, पशुराम यादव, दीपक ¨सह आदि शामिल थे।
इनसेट
नौ कुंडली गायत्री यज्ञ एवं संगीतमय राम कथा 24 मई से
संसू,एकमा: शिव शक्ति मानव सेवा संस्थान के द्वारा मुबारकपुर हनुमान मंदिर के प्रांगण में धनई बाबा की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि नौ कुंडली गायत्री यज्ञ एवं संगीतमय राम कथा को लेकर पूरी तैयारी की जा रही हैं। यज्ञ के प्रथम दिन 24 मई को कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें व्यास अयोध्या वासी भागवतचार्य के द्वारा कथा कही जाएगी। इस बैठक में राजीव कुमार ¨सह टुनटुन ¨सह, मुकेश ¨सह, ब्रजेश ¨सह, रामजी यादव सुरेन्द्र यादव, छोटू बाबू आदि मौजूद थे।