सीडीपीओ ने किया केंद्रों का निरीक्षण
सारण। जलालपुर प्रखंड के बाल परियोजना पदाधिकारी गीता देवी ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरी
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 May 2018 05:19 PM (IST)Updated: Sat, 19 May 2018 05:19 PM (IST)
सारण। जलालपुर प्रखंड के बाल परियोजना पदाधिकारी गीता देवी ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण क्रम में ग्राम काही के केंद्र 119 पर 35 नामांकित बच्चों में से 14 उपस्थित पाए गए। पोषाहार समाप्त होने की वजह से नही बन रहा था वही ग्राम रुदलपुर केंद्र 106 पर 40 नामांकित बच्चों में से 14 मौजूद थे। जिसमें पांच ड्रेस में पाए गए। वही रुदलपुर गांव के ही केंद्र संख्या 182 मिनी केंद्र में केवल पांच बच्चे थे जिसमें एक बच्चा ड्रेस में था। सभी केंद्रों की सेविका से स्पष्टीकरण मांग की गई हैं। साथ ही बच्चों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया। अन्यथा पोषाहार में कटौती की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें