शहर के प्रभुनाथनगर में बदमाशों ने युवक को गोली मारकर किया जख्मी
सारण। शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ नगर मोहल्ले में बुधवार की देर शाम असामाजिक त
सारण। शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ नगर मोहल्ले में बुधवार की देर शाम असामाजिक तत्वों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों ने जख्मी युवक को आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जख्मी युवक नगर थाना क्षेत्र के दहियावां टोला निवासी सुशील सिंह का 21 वर्षीय पुत्र विकास कुमार सिंह बताया गया है। उसके पिता छपरा कोर्ट परिसर में टाइपिग कर जीविकोपार्जन करते हैं। जख्मी युवक का उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा बताया गया कि गोली उसके दाहिने जांघ में लगी है। गोली उसके जांघ को छेदते हुए आर पार हो चुकी है। जिसके कारण उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। उसका उपचार किया जा रहा है। जख्मी के जांच के क्रम में उसका एक्स-रे करवाया गया तो उसके पैर में गोली नहीं पायी गई। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष दयानंद सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार घटना प्रथम ²ष्टया आपसी विवाद का बताया जा रहा है, क्योंकि दो युवकों के द्वारा गोली मारे जाने की बात सामने आ रही है। इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। बताया जाता है कि विकास पार्क में वॉलीबॉल खेल रहा था। उसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक पहुंचे और पहले चाकू से गर्दन पर प्रहार किए। बचाव में चाकू नाक के पास लग गई। इसके बाद वह भागने लगा तभी बदमाशों ने गोली मार दी। जख्मी युवक ने बताया कि खेमाजी टोला के युवकों ने घटना को अंजाम दिया है।