Move to Jagran APP

अवतारनगर में अधजला शव मिला, हत्या की आशका

अतारनगर थाना क्षेत्र के संठा गांव के पास नदी किनारे एक खेत से पुलिस ने अधेड़ का अधजला शव बरामद किया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय व्यक्ति के रूप में की गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 09:08 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 09:08 PM (IST)
अवतारनगर में अधजला शव मिला, हत्या की आशका
अवतारनगर में अधजला शव मिला, हत्या की आशका

संसू, डोरीगंज: अवतारनगर थाना क्षेत्र के संठा गांव के सामने नदी किनारे एक खेत से पुलिस ने सोमवार को एक अधजला शव बरामद किया। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के चैनपुरवा गांव निवासी 50 वर्षीय पुलिस साह के रूप में की गई है। आशंका है कि हत्या कर शव को फेंका गया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार संठा गाव के सामने नदी के बगल के एक खेत में बकरी चराकर आ रहे बच्चों ने शव देखा। उनलोगों ने शोर मचाया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। शव की पहचान होते ही कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी वीरेंद्र राम, संतोष जायसवाल एवं अनिल शर्मा ने जांच -पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव का निचला हिस्सा जला हुआ प्रतीत हो रहा था। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। शहर से युवक का शव बरामद

जासं, छपरा : भगवान बाजार थाना क्षेत्र के काशी बाजार स्थित विध्यवासिनी मंदिर के समीप सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। स्थानीय थाना की पुलिस ने शव का अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे सुरक्षित रखवा दिया। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। प्रथम ²ष्टया उसकी मौत का कारण बीमारी होना प्रतीत होता है। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सकेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.