Move to Jagran APP

सारण के गड़खा का विकास ही लक्ष्य

गड़खा बाजार के राज पैलेस में रविवार को प्रखंड के नवनिर्वाचित कई मुखिया का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। उसमें प्रखंड के लगभग मुखिया शामिल हुए। समारोह से पूर्व मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र राय के नेतृत्व में शहीद इंद्रदेव चौधरी के स्मारक पर माल्यार्पण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 11:01 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 11:01 PM (IST)
सारण के गड़खा का विकास ही लक्ष्य
सारण के गड़खा का विकास ही लक्ष्य

सारण। गड़खा बाजार के राज पैलेस में रविवार को प्रखंड के नवनिर्वाचित कई मुखिया का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। उसमें प्रखंड के लगभग मुखिया शामिल हुए। समारोह से पूर्व मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र राय के नेतृत्व में शहीद इंद्रदेव चौधरी के स्मारक पर माल्यार्पण किया गया।

loksabha election banner

इसके बाद प्राचार्य डा. अर्जुन प्रसाद यादव की अध्यक्षता में अभिनंदन कार्यक्रम में प्रखंड के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मुखिया संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र राय द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र राय ने कहा कि विकास के मामले में गड़खा को नंबर वन बनाना मेरा लक्ष्य है। मैं हमेशा आप लोगों के मान-सम्मान की लड़ाई लड़ूंगा। मौके पर सरगट्टी के मुखिया संतोष चौधरी, महमदपुर के मुखिया पारसनाथ सिंह, कुदरबाधा के मुखिया मुकेश सिंह, मुकिमपुर के मुखिया ईमाम हुसेन, हसनपुरा की मुखिया नीलू देवी, नरांव के मुखिया कामख्या सिंह, मुखिया प्रतिनिधियों में मोतीराजपुर के सोनू सिंह, पिरौना के मुखलाल महतो,फेरूसा के अखिलेश माझी, कोठेयां के पंकज सिंह, पंचपटीया के अखिलेश राय, गड़खा के राकेश चौधरी, मिठेपुर के अध्यक्षयबर सिंह के अलावा कई अन्य लोग मौजूद थे। मीरपुर जुअरा के कामेश्वर राय चुने गए वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष संसू, गड़खा : गड़खा बाजार के सिद्धि विनायक विवाह भवन परिसर में रविवार को प्रखंड के सभी पंचायतों के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यो की बैठक हसनपुरा पंचायत के वार्ड सदस्य अजय कुमार राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आम सहमति से मीरपुर जुअरा पंचायत के वार्ड सदस्य कामेश्वर राय को गड़खा प्रखंड वार्ड सदस्य संघ का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में वार्ड सदस्य इंदु देवी, जितेंद्र राय, पूनम देवी, मनोरमा देवी, पिटु कुमार राम, कांती देवी, आरती देवी, रिता देवी, सोनू कुमार, मुन्नी व कई अन्य वार्ड सदस्य मौजूद थे। बैठक में संघ की मजबूती एवं पंचायत में विकास के लिए सकारात्मक पहल करने का संकल्प लिया गया। संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का लोगों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.