एंबुलेंस से 18 लाख का गांजा बरामद
छपरा। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने रविवार को वाहन चे¨कग अभियान के दौरान एक एंबुलेंस से 18 लाख का गांजा
छपरा। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने रविवार को वाहन चे¨कग अभियान के दौरान एक एंबुलेंस से 18 लाख का गांजा बरामद किया। हालांकि पुलिस को देखते ही तस्कर फरार हो गए। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सारण एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि रविवार को मुफस्सिल इंस्पेक्टर नवीन कुमार ¨सह के द्वारा थाना क्षेत्र में वाहन चे¨कग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच पुलिस को देखते ही एक एंबुलेंस को सड़क पर खड़ी कर चालक एवं उसमें सवार लोग भाग खड़े हुए। पुलिस टीम द्वारा एंबुलेंस की तलाशी ली गई तो स्ट्रेचर के नीचे एक बड़ा बॉक्स बनाया गया था जिसमें गांजा के 14 पॉकेट रखे हुए थे। पुलिस कप्तान ने बताया कि 14 पैकेट में कुल 140 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया हैं। जिसकी कीमत करीब 18 लाख हैं। एंबुलेंस पर लगे नंबर प्लेट के अनुसार असम साइड का एंबुलेंस प्रतीत होता है लेकिन जांचोपरांत पाया गया कि वह नंबर भी फर्जी हैं। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस के विषय में विशेष जानकारी के लिए इंजन नंबर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही हैं। गश्ती दल में मुफस्सिल थानाध्यक्ष नवीन कुमार ¨सह के साथ सब इंस्पेक्टर पूनम कुमारी एवं पुलिसकर्मी में सुनील कुमार तिवारी, विनय कुमार राय, संतोष कुमार, जयप्रकाश ¨सह, राजू कुमार यादव शामिल थे। बताते चले कि इसके पहले कुछ दिन पूर्व ही पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र से एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया था। दोनों ही मामले में तस्कर की गिरफ्तारी संभव नही हो सकी हैं।