दो महिलाओं समेत चार मिले कोरोना पाजिटिव
जिले में चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही कुल संख्या 226 पहुंच गई है।
- मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 226, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं 22
जासं, छपरा : जिले में गुरुवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 226 हो गई है। हालांकि राहत की बात यह कि इनमें से 190 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में फिलहाल 22 मरीज इलाजरत हैं। छह लोगों की मौत हो चुकी है। आठ मरीज जिले से बाहर के अस्पतालों में भर्ती हैं।
सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए चार नए मरीजों में छपरा शहर के बड़ा तेलपा मोहल्ले के 28 वर्षीय युवक, दरियापुर प्रखंड के सरैया गांव से 18 वर्षीय युवक तथा 41 वर्षीय एक महिला एवं गड़खा प्रखंड के केवानी गांव के 18 वर्षीय युवक शामिल हैं। चारों हाल ही में दिल्ली से वापस लौटे थे। बुधवार की रात को पांच मरीजों की आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी कर दी गई।