अमनौर में कोषांगों का गठन, अफसरों को मिली जिम्मेवारी
पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए प्रखंड स्तर पर 13 कोषांगों को गठन किया गया है। अफसरों को जिम्मेवारी दी गई है।
संवाद सूत्र, अमनौर : पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए प्रखंड स्तर पर 13 कोषांगों का गठन किया गया है। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची अधिकारी मजूल मनोहर मधूप ने बताया कि आठ सहायक मतदान केंद्र सहित कुल 262 बूथों पर वोटिंग होगी।
यहां चुनाव दसवें चरण में निर्धारित की गई है। इसके लिए प्रखंड सहित कृषि, मनरेगा, अंचल, शिक्षा सहित अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। निर्वाचन कोषांग के लिए जनसेवक राजेश्वर प्रसाद को कोषांग का प्रभारी अधिकारी के अलावा अन्य कर्मियों को उक्त कोषांग की जिम्मेदारी दी गई है। नाम निर्देशन कोषांग प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवल किशोर सिंह, बीसीओ प्रशान्त कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इन्दु कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, बीसीओ श्रृषि कुमार, एलईओ सुबोध कुमार मिश्रा, विनोद कुमार कर्ण स्वास्थ्य प्रशिक्षक कमान संभालेंगे । इसी प्रकार विधि व्यवस्था अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार के जिम्मे होगी। वहीं सामग्री कोषांग प्रखंड मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी नरेश श्रीवास्तव को बनाए गया है। कार्मिक कोषांग प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार सिंह को बनाया गया है। मतपत्र कोषांग प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवल किशोर सिंह, आइटी कोषांग आइटी सहायक जितेंद्र सहनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार इलेक्ट्रानिक मशीन (ईवीएम) तथा कमीशनिग कोषांग में बीसीओ प्रशान्त कुमार को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। वाहन प्रबंधन कोषांग में प्रभारी अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार को बनाया गया है। शिकायत निवारण /हेल्पलाइन कोषांग व नियंत्रण कक्ष कोषांग की जिम्मेवारी सीडीपीओ वर्तिका सुमन को दी गई है। वाहन कोषांग अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार के बनाया गया है। प्रशिक्षण कोषांग प्रभारी बीईओ इन्दू कुमारी को जिम्मेदारी दी गई है। सभी कोषांगों से समन्वय स्थापित करने के लिए बीआरपी आनन्द देव हरिवंशी, प्रधान लिपिक घनश्याम लव, भोला भगत आवास पर्यवेक्षक को बनाया गया है। सभी 13 कोषांग प्रभारी के सहयोग के रूप में 161 कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। बीडीओ ने आदेश दिया है कि सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी अपने अपने कोषांग में लाए जाने वाले सामग्रियों की आवश्यकता का आंकलन कर संचिका में अपने से संबंधित वरीय अधिकारी के माध्यम से अधोहसतारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।