ऑर्केस्ट्रा में कुर्सी पर बैठने के विवाद में जमकर मारपीट
बरियारचक गांव निवासी अरविद सिंह की पुत्री की शादी में मंगलवार की रात आर्केस्ट्रा में कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीण आपस में भिड़ गए तथा दोनो पक्ष जमकर मारपीट करने लगे।
संसू, नयागांव : बरियारचक गांव निवासी अरविद सिंह की पुत्री की शादी में मंगलवार की रात आर्केस्ट्रा में कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीण आपस में भिड़ गए तथा दोनो पक्ष जमकर मारपीट करने लगे। दोनो तरफ से लाठी डंडे ईंट, पत्थर, कुर्सी चलने लगे। इसमें दोनो ओर से कई लोग घायल हो गए। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर मे घुसकर मारपीट की। इसमें कई महिलाओं को चोटें आईं। उपद्रव के कारण इस दौरान छपरा-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर घंटों आवागमन बाधित रहा। कई गाड़ियों का शीशा उपद्रवियों ने तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना नयागांव थाने से सटे अस्पताल परिसर में हुई लेकिन पुलिस काफी देर बाद पहुंची। जब स्थानीय लोग थाना पर गए तो थाना का मुख्य गेट अंदर से बंद था।