Move to Jagran APP

मढ़ौरा के निजी अस्पताल में महिला से छेड़खानी, सड़क जाम

मढौरा थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिला से छेड़खानी की गई। इसके विरोध में स्वजनों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने तीन कर्मियों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 04:39 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 06:23 PM (IST)
मढ़ौरा के निजी अस्पताल में महिला से छेड़खानी, सड़क जाम
मढ़ौरा के निजी अस्पताल में महिला से छेड़खानी, सड़क जाम

संसू, मढ़ौरा (सारण): थाना क्षेत्र के नौतन स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराने पहुंची अमनौर की एक महिला के साथ छेड़खानी की गई। घटना से गुस्साए महिला के स्वजनों ने अस्पताल के सामन एसएच 73 को जाम कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर तीन अस्पताल कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जाम समाप्त किया गया।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात महिला अपने देवर के साथ इलाज कराने पहुंची थीं। वह कमजोरी के कारण बेहोश हो गई थी। इसी का इलाज कराने पहुंची थी। यहां इलाज के बाद रात करीब दो बजे ठीक महसूस करने लगी तो उसके देवर ने पूछा कि घर ले जा सकते हैं। इसपर कर्मियों ने सुबह में बड़े डाक्टर के आने की बात कह रोक दिया। इसके बाद सुबह करीब साढ़े तीन बजे महिला के देवर को अस्पताल कर्मियों ने चाय लाने के लिए पास के अमनौर बाजार भेज दिया। इसी बीच महिला के साथ छेड़खानी की गई। जब देवर चाय लेकर लौटा तो महिला ने आपबीती सुनाई। इसके बाद देवर ने इसका विरोध किया तो अस्पताल कर्मियों ने उसे धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद उसने अपने स्वजनों को घटना की जानकारी दी। आक्रोशित स्वजनों ने वहां पहुंचकर अस्पताल कर्मियों को पीटने का प्रयास किया। लेकिन वे लोग अस्पताल को अंदर से बंद कर छिप गए। इसके बाद सुबह सात बजे लोगों ने एसएच को जाम कर दिया। वे कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर मढ़ौरा पुलिस पहुंची तब नौ बजे जाम समाप्त हुआ। थानाध्यक्ष हीरालाल प्रसाद के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने अस्पताल का दरवाजा खोलवाकर तीन कर्मी अनु तिवारी ,गुड्डू कुमार व रानू कुमार को गिरफ्तार किया। इस मामले में महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.