नव विवाहिता हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज
सारण। तरैया थाना क्षेत्र के फेनहरा गांव में हुई नव विवाहिता की हत्या मामले में तरैया थाना में प्र
सारण। तरैया थाना क्षेत्र के फेनहरा गांव में हुई नव विवाहिता की हत्या मामले में तरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतका आशा देवी के पिता व तरैया के नेवारी गांव निवासी बालकिसुन महतो ने दहेज के लिए पुत्री की हत्या किए जाने को ले प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे कहा गया है कि उनकी पुत्री की शादी तीन जून 2017 को फेनहरा गांव के राजेन्द्र महतो के पुत्र सोनू कुमार महतो के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में सोने की चेन व 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। दहेज व रुपये के लिए उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई है। दर्ज प्राथमिकी में दामाद सोनू कुमार महतो, ससुर राजेन्द्र महतो, सास कौशल्या देवी को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है।