फरमाइशी गीत को ले भिड़े बाराती व शराती, दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल
सारण। थाना क्षेत्र के पचलख गांव में शुक्रवार की रात बारात में आर्केस्ट्रा के दौरान फरमाइसी गीत बजाने
सारण। थाना क्षेत्र के पचलख गांव में शुक्रवार की रात बारात में आर्केस्ट्रा के दौरान फरमाइसी गीत बजाने व उसपर डांस करने को ले बाराती एवं शराती पक्ष के लोगों के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में दूल्हे का बड़ा भाई घायल हो गया। जिससे दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया और दुल्हा समेत बारात में आए लोग बिन दुल्हन के ही वापस लौट गए।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पचलख गांव में शुक्रवार को सभापति ¨सह की पुत्री की शादी शिव नारायण ¨सह के पुत्र छोटू कुमार के साथ होनी थी। बारात मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत के चैनपुर गांव से आई थी। द्वारा पूजा की रश्म अदायगी के बाद जनवासा पर आर्केस्ट्रा के नाच गान का दौर शुरु हुआ। इसी क्रम में फरमाइसी गाना बजाने को लेकर बाराती और गांव के युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते देखते जनवासा रन क्षेत्र में तब्दील हो गया।इस दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए ।घायलों का उपचार निजी क्लिनीक में कराया गया। वही इस घटना में दो बोलेरो, एक पिकअप वैन का शीशा को तोड़ दिया गया। साथ ही वहां खड़ी पांच बाइक को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस को देखते ही दोनों पक्ष के लोग फरार हो गए। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि घटना को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं की गई है।