Move to Jagran APP

शहर के 17 केंद्रों पर हुई वनपाल पद के लिए परीक्षा

शहर के 17 केंद्रों पर रविवार को केंद्रीय चयन पार्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा वनपाल पद के लिए परीक्षा हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Dec 2020 11:04 PM (IST)Updated: Sun, 20 Dec 2020 11:04 PM (IST)
शहर के 17 केंद्रों पर हुई वनपाल पद के लिए परीक्षा

छपरा : शहर के 17 केंद्रों पर रविवार को केंद्रीय चयन पार्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनपाल पद के लिए लिखित परीक्षा हुई। वनपाल की परीक्षा में कुल 9369 परीक्षार्थियों में 7027 परीक्षार्थी हुए शामिल जबकि 2342 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। परीक्षा को कदाचार मुक्त वातावरण में संचालित करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी -सह प्रेक्षक पुलिस पदाधिकारी, 08 जोनल दंडाधिकारी -सह -समन्वयक प्रेक्षक, पुलिस पदाधिकारी, 03 उड़नदस्ता दल दंडाधकारी, प्रत्येक केंद्र पर 1-4 सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। परीक्षा केंद्रों पर में कोविड-19 के प्रोटॉकोल का पालन करया गया था। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनकर आना था। परीक्षा में एक बेंच पर दो परीक्षार्थियों को बैठाया गया था। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की जद में संचालित हुई। इनसेट :

loksabha election banner

शहर के इन केंद्रों पर हुई परीक्षा :

परीक्षा केंद्र - परीक्षार्थी की संख्या - उपस्थित - अनुपस्थति छपरा सेंट्रल पब्लिक स्कूल, घोष कॉलोनी - 1200 - 917 - 283 आरएन सिंह इंवनिग कॉलेज, कटरा, छपरा - 936 - 696 - 240 ब्रज किशोर किडर गार्डेन, छपरा - 696 - 523 - 173 सेट्रल पब्लिक स्कूल, चांदमीर, छपरा - 600 - 467- 133 भागवत विद्यापीठ, छपरा - 600 - 453 - 147 तपेश्वर सिंह, कॉलेज, छपरा - 600 - 447 - 153 शंकर दयाल सिंह कॉलेज, छपरा- 528 - 376 - 152 राजपूत उच्च विद्यालय, छपरा -480 - 365 - 115 राजेंद्र कॉलेजिएट , छपरा - 480 - 363 - 117 गांधी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज दौलतगंज, छपरा - 480 -367 -113 विश्वेश्वर सेमिनरी सह इंटर कॉलेज, छपरा - 480 - 339 - 141 सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर, छपरा -480 - 359 - 121 सारण एकेडमी उच्च विद्यालय, छपरा -480 - 357 - 123 साधु लाल पृथ्वी चंद्र प्लस टू स्कूल, छपरा -384 - 293 - 91 मिश्री लाल साह, आर्य कन्या उच्च वि., साहेबगंज, छपरा-384-302- 82 अब्दुल क्यूम अंसारी उच्च विद्यालय, छपरा-384 - 278 - 106 न्यू एृ.एन.डी हाई स्कूल भिखारी ठाकुर चौक, छपरा -177 - 125 - 52


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.