बाढ़ प्रभावितों की सहायता कर रहे पूर्व विधायक
बाढ़ ने गड़खा विधानसभा क्षेत्र को काफी प्रभावित किया है। प्रभावित लोग ऊंचे स्थानों पर सड़क के किनारे या स्कूल में डेरा जमाए हुए हैं।
फोटो 13 सीपीआर 8
संसू, डोरीगंज : बाढ़ ने गड़खा विधानसभा क्षेत्र को काफी प्रभावित किया है। प्रभावित लोग ऊंचे स्थानों पर सड़क के किनारे या स्कूल में डेरा जमाए हुए हैं। इस बीच पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने बाजितपुर कोटवा सैकी आदि बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा कर लोगों का हालचाल जाना। साथ ही पीड़ित परिवारों के बीच चूड़ा, गुड़ का वितरण किया। स्थानीय लोगों की समस्या के बाद पीएचईडी के अधिकारियों से बात करके चापाकल तथा शौचालय लगाने का कार्य प्रारंभ करवा दिया। लोगों का कहना था कि सबसे ज्यादा समस्या शौचालय तथा पीने के पानी का है। इस अवसर पर भाजपा नेता इंदर राय, मुखिया विजय सिंह शंभू सिंह मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सुनील सिंह, रोशन कुमार राय, संतोष , संजय सिंह, अजीत राय, सोनू सिंह, विपिन सिंह सहित क्षेत्र के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।