डीएम -एसपी ने रात के समय देखी ट्रैफिक व्यवस्था, ओवरलोड वाहनों को पकड़ा
छपरा। छपरा एवं उसके आस-पास के इलाकों में शु्क्रवार की देर रात सारण के डीएम राजेश मीणा एवं पुलिस कप्तान संतोष कुमार यहां की यातायात व्यवस्था एवं निर्माण कार्य को देखने निकले। इस दौरान उन्होंने सांढा ढाला ओवर ब्रिज के आसपास नेवाजी टोला चौक मुफ्फसिल थाना के आसपास डोरीगंज तथा गरखा-चिरांद पथ का स्थलीय निरीक्षण किये।
छपरा। छपरा एवं उसके आस-पास के इलाकों में शु्क्रवार की देर रात सारण के डीएम राजेश मीणा एवं पुलिस कप्तान संतोष कुमार यहां की यातायात व्यवस्था एवं निर्माण कार्य को देखने निकले। इस दौरान उन्होंने सांढा ढाला ओवर ब्रिज के आसपास, नेवाजी टोला चौक, मुफ्फसिल थाना के आसपास, डोरीगंज तथा गरखा-चिरांद पथ का स्थलीय निरीक्षण किये। इनके साथ चल रहे अधिकारियों एवं संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान ओवरलोड वाहनों को देख डीएम-एसपी ने पकड़ा। इतना ही नहीं तुरंत डीएम ने ओवरलोड वाहनों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की। जो मुफ्फसिल थाना के आसपास, डोरीगंज तथा गरखा-चिरांद पथ पर देररात तक छापेमारी कर 10 वाहन को पकड़ा। उनसे करीब 60 लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया। वहीं जिला खनन पदाधिकारी, डीटीओ एवं एमवीआई ने सुबह में भी 19 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा। इनसे भी 80 लाख के आस-पास जुर्माना वसूला गया। वाहन जांच से ओवरलोड ट्रकों के चालकों में हड़कंप मचा रहा। इस विशेष छापेमारी अभियान में एडीएम डा. गगन, जिला खनन पदाधिकारी बलदेव चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी जर्नादन प्रसद, एमवीआई संतोष कुमार सिंह,खान निरीक्षक शिवचंद एवं अजीत कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया था। शहर में चला वाहन चेकिग अभियान
शहर के विभिन्न इलाकों में रविवार को वाहन चेकिग को लेकर अभियान चलाया गया। विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस ने वाहन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट और बिना ड्राइविग लाइसेंस के बाइक चलाने वालों को रोककर उनपर जुर्माना लगाया गया। रविवार का दिन होने के कारण अधिकांश लोग महिला एवं बच्चों को लेकर बिना हेलमेट के ही घुमने को निकले थे। इस दौरान करीब 40 से अधिक बाइक को पकड़ा गया।