Move to Jagran APP

रिविलगंज के गोदना में दो गुटों के बीच मारपीट, दो गिरफ्तार

सारण। रिविलगंज थाना क्षेत्र के वार्ड 14 गोदना ब्रहटोली में दो गुटों के बीच गुरुवार की देर रात हुई झड़

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Apr 2018 05:55 PM (IST)Updated: Fri, 20 Apr 2018 05:55 PM (IST)
रिविलगंज के गोदना में दो गुटों के बीच मारपीट, दो गिरफ्तार
रिविलगंज के गोदना में दो गुटों के बीच मारपीट, दो गिरफ्तार

सारण। रिविलगंज थाना क्षेत्र के वार्ड 14 गोदना ब्रहटोली में दो गुटों के बीच गुरुवार की देर रात हुई झड़प के बाद पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण विवाद को अलग रंग देने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस प्रशासन की सक्रियता से मामला बिल्कुल शांत हो गया।

loksabha election banner

मालूम हो कि गुरुवार की देर रात्रि गोदना ब्रहटोली में ग्रामीण विवाद को लेकर दो गुटों के बीज झड़प हो गई। इसमें कुछ लोग घायल भी हुए। ईट पत्थर भी जमकर चला। इस विवाद को अलग रूप देकर असामाजिक तत्वों गांव के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया लेकिन प्रशासन की सक्रियता ने बड़ी घटना से होने से बचा लिया। एसडीपीओ अजय कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से देर रात्रि ही मामला को शांत करने का प्रयास किए। रिविलगंज ,मांझी, भगवान बजार सहित कई कई थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों गुट के लोगों को समझा कर मामले को शांत किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें राहुल कुमार एवं सैफ अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। तीन प्राथमिकी दर्ज

गांव के  दिनेश कुमार ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया है कि गुरुवार को संध्या  मार्केट से जाते हुए नामजद मोईन खान,आसिफ खान,सैफ अली खान एवं चुन्नू खान ने लाठी ,डंडे,चाकू आदि से हमपर हमला बोल दिया। जिसके कारण मैं घायल हो गया और पीसीएच में इलाज कराया। मामला ग्रामीण विवाद का था।

दूसरी प्राथमिकी गोदना के नईमुलाह खां ने दर्ज कराई हैं, जिसमें उन्होंने बुधवार को छपरा जाते हुए अपने ही वार्ड के.रविश कुमार मिश्रा पर स्कार्पियो से जानबूझकर धक्का मारने के कारण घायल होने की बात कही है।

तीसरी प्राथमिकी नजमा खातुन  वार्ड पार्षद 14 ने दर्ज करवाकर 10 लोगों पर आपसी सौहार्द बिगाड़ने आरोप लगाया हैं। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में हैं। जांचोपरांत दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। अभी तक दो की गिरफ्तारी हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार ग्रामीण विवाद के साथ कुछ लड़के -लड़कियों के प्रेम प्रसंग से यह मामला और गंभीर हो गया है।

इनसेट

विवाद ने लिया ¨हसक रूप, रात भर परेशान रहे पुलिस पदाधिकारी

संसू, रिविलगंज  (सारण) : सड़क दुर्घटना के कारण दो लोगों के बीच उत्पन्न विवाद ने गुरुवार की रात ¨हसक रूप ले लिया। इस वजह से पुलिस प्रशासन रातभर हलकान रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चार थाने की पुलिस को वहां तैनात करनी पड़ी। सदर एसडीओ  व सदर एसडीपीओ रातभर स्वयं कैंप करते रहें। शुक्रवार को भी दिनभर पुलिस बल के जवान व दंडाधिकारी वहां डटे रहे। इस मामले में पुलिस ने उन दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिनके कारण विवाद उत्पन्न हुआ था। इस मामले में दोनों लोगों के खिलाफ रिविलगंज थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें दो दर्जन से अधिक लोगों को नामजद व दर्जनों अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.