करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत
ौरा ओपी क्षेत्र के रामपुर खोर्रम गांव मे बंदर को मारने के क्रम में छत के ऊपर से गुजर रही तार के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक उसी गांव का 45 वर्षीय सुरेश साह था।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 10:26 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 10:26 PM (IST)
संसू, मढ़ौरा : गौरा ओपी क्षेत्र के रामपुर खोर्रम गांव मे बंदर को मारने के क्रम में छत के ऊपर से गुजर रही तार के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक उसी गांव का 45 वर्षीय सुरेश साह था। बताया गया कि छत पर उत्पात मचा रहे बंदर को भगाने के क्रम में सुरेश का हाथ छत के ऊपर कम ऊंचाई पर गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गया। वहीं पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें