Move to Jagran APP

मांगों के समर्थन में वार्ड सदस्यों ने दिया धरना

गड़खा प्रखंड के ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्य संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को वार्ड सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया। धरना में प्रखंड के सभी 23 पंचायत के वार्ड सदस्य शामिल हुए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 03:07 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 03:07 AM (IST)
मांगों के समर्थन में वार्ड सदस्यों ने दिया धरना
मांगों के समर्थन में वार्ड सदस्यों ने दिया धरना

सारण। गड़खा प्रखंड के ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्य संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को वार्ड सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया। धरना में प्रखंड के सभी 23 पंचायत के वार्ड सदस्य शामिल हुए। वार्ड सदस्यों का कहना था कि पंचायतों के विकास एवं योजनाओं के बाबत सभी जानकारी मुखिया को दी जाती है। ग्राम पंचायत के उप मुखिया एवं वार्ड सदस्यों को योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती।

loksabha election banner

मनरेगा के काम में मास्टर और वेज लिस्ट पर मुखिया की तरह उप मुखिया एवं संबंधित वार्ड के सदस्य का हस्ताक्षर अनिवार्य किया जाए। इसके अलावा बिना बैठक बुलाए मनमाने तरीके से योजनाओं के चयन एवं पारित करने की कार्रवाई में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी की मिलीभगत की बात बताई गई है। इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग वार्ड सदस्यों द्वारा की गई। वार्ड सदस्यों ने प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी वार्ड सदस्यों के निशाने पर रहे। विधि व्यवस्था को ले गड़खा थाना पुलिस वहां पहुंची थी।

धरना सभा को सविता देवी, नरेश राय, हरेराम ¨सह, रहीम हुसैन, फुलवंती देवी, रामसेवक महतो, उमानाथ ¨सह, रामवचन साह, अजीत कुमार ¨सह, अजय ¨सह आदि ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.