दाउदपुर की रजिया ने नीट में पाई सफलता
थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव निवासी पूर्व सैनिक अली अकबर खान की पुत्री रजिया खान ने नीट में सफलता हासिल की है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 05:29 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 05:29 PM (IST)
छपरा दाउदपुर : थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव निवासी पूर्व सैनिक अली अकबर खान की पुत्री रजिया खातून ने नीट में सफलता हासिल कर जिले का नाम रौशन किया है। रजिया को 611 अंक प्राप्त हुए। वहीं ऑल इंडिया में रजिया का 14999 रैंक है। अब वह एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद डॉक्टर बन कर स्वास्थ्य सेवा में योगदान करेगी। पिता अली अकबर खान ने बताया कि बेटी रजिया एक वर्ष से कोलकाता में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही थी। बाद में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर घर आ गई थी। कोलकाता से ही रजिया ने दसवीं एवं इंटर साइंस की पढ़ाई की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें