Move to Jagran APP

सारण में लॉकडाउन में खुली सामुदायिक रसोई

लॉकडाउन लगने के बाद रोज मेहनत करके पेट भरने वाले लोगों को खाने की दिक्कत न हो उनके लिए जिला प्रशासन ने सामुदायिक रसोई (कम्युनिटी किचन) खोला है। शहर में अभी दो जगह जिला स्कूल एवं विश्वेश्वर सेमिनरी में सामुदायिक रसोई चलाई जा रही है ताकि यहां आकर मजदूर एवं गरीब लोग खाना खा सके। गुरुवार से जिला स्कूल एवं वी. सेमिनरी स्कूल में सामुदायिक रसोई शुरू हो गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 May 2021 09:27 PM (IST)Updated: Thu, 06 May 2021 09:27 PM (IST)
सारण में लॉकडाउन में खुली सामुदायिक रसोई
सारण में लॉकडाउन में खुली सामुदायिक रसोई

सारण। लॉकडाउन लगने के बाद रोज मेहनत करके पेट भरने वाले लोगों को खाने की दिक्कत न हो, उनके लिए जिला प्रशासन ने सामुदायिक रसोई (कम्युनिटी किचन) खोला है। शहर में अभी दो जगह जिला स्कूल एवं विश्वेश्वर सेमिनरी में सामुदायिक रसोई चलाई जा रही है, ताकि यहां आकर मजदूर एवं गरीब लोग खाना खा सके। गुरुवार से जिला स्कूल एवं वी. सेमिनरी स्कूल में सामुदायिक रसोई शुरू हो गई। यहां पर दो समय लोगों को भोजन दिया जाएगा।

loksabha election banner

जिला स्कूल के सामुदायिक रसोई के नोडल छपरा सदर के अंचलाधिकारी अरविद कुमार बनाए गये हैं। यहां लॉकडाउन की अवधि में गरीबों को भोजन कराया जाएगा। सामुदायिक रसोई में चावल - दाल एवं सोयाबीन की सब्जी खिलाई गई। वहां ऐसे लोगों को खिलाया जाएगा, जिनका अपना घर नहीं है। वे यहां मजदूरी करते हैं और खुद खाना - बनाकर खाते है। उल्लेखनीय है कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में जिले में कई लोग हैं, जो अकेले यहां रहते हैं और वे रिक्शा एवं मजदूरी करके अपना पेट भरते हैं। लॉकडाउन में उन्हें काम भी नहीं मिलेगा। ऐसे लोग कहां खाना खाएंगे। इनके लिए विशेषकर के सामुदायिक रसोई शुरू किया गया है। जो दो समय यहां आकर खाना खा सके। इसके अलावा जिले के अन्य जगहों पर आवश्यकता के अनुसार इसे खोला जाएगा।

इनसेट :

आश्रय स्थल में निगम प्रशासन खिला रहा है नि: शुल्क भोजन

जासं, छपरा: सदर अस्पताल स्थित आश्रय स्थल पर नगर निगम प्रशासन वहां रह रहे बेसहारा लोग जिनका यहां अपना घर नहीं है, वैसे लोगों को लॉकडाउन में नि:शुल्क दो समय भोजन करा रहा है। वैसे आश्रय स्थल में सालों भर बेसहारा लोगों को आश्रय एवं भोजन दिया जाता है। लेकिन कोरोना काल में यहां नगर निगम प्रशासन रह रहे लोगों को दो समय नि: शुल्क भोजन करा रहा है। नगर आयुक्त संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि आश्रय स्थल पर रह रहे लोगों को निगम भोजन दे रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.