Move to Jagran APP

नाराज स्कूली बच्चों ने केंद्रीय मंत्री को घेरा

सारण। दरियापुर प्रखंड के मध्य विद्यालय केवटिया के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को विद्यालय परिसर

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Aug 2017 03:04 AM (IST)Updated: Sun, 20 Aug 2017 03:04 AM (IST)
नाराज स्कूली बच्चों ने केंद्रीय मंत्री को घेरा
नाराज स्कूली बच्चों ने केंद्रीय मंत्री को घेरा

सारण। दरियापुर प्रखंड के मध्य विद्यालय केवटिया के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को विद्यालय परिसर में हंगामा व प्रदर्शन किया। इस दौरान पटना जा रहे केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का घेराव भी किया। स्कूली बच्चे छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान नहीं किए जाने, पठन पाठन नियमित रुप से नहीं होने एवं प्रधानाध्यापक के कार्य व्यवहार से खासे नाराज थे।

loksabha election banner

शनिवार को स्कूल खुलते ही आक्रोशित स्कूली बच्चे विद्यालय परिसर में जमा होकर एचएम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। छात्र- छात्राओं ने टीसी देने के एवज में एचएम पर प्रति छात्र एक सौ रुपये की दर से वसूली किए जाने का आरोप लगा रहे थे।

इसी बीच केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के किसी कार्यक्रम में शामिल होकर दरियापुर के रास्ते पटना लौटने की जानकारी मिलते ही बच्चों ने उन्हें स्कूल के सामने घेर लिया और उन्हे विद्यालय में छात्रों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिए जाने के बाद बच्चे शांत हो गए। वहीं स्थानीय मुखिया महेश राय ने दरियापुर सेंट्रल बैक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक से बातचीत कर छात्रवृत्ति की राशि का वितरण शीघ्र कराने की बात कही। प्रधानाध्यापिका लीला देवी ने कहा कि विभाग द्वारा अपेक्षित संख्या में टीसी मुहैया नही कराए जाने से परेशानी हो रही है।

इनसेट

विश्व में भारत का डंका बज रहा है :उपेंद्र

संसू,मशरक(सारण): आज विश्व के हर कोने में आज भारत का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बेहतर कार्य कर रही है। जिससे देश विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उक्त बाते केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा पटना से सिवान जाने के क्रम में मशरक महावीर मंदिर के पास पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। मंत्री ने कहा कि सभी जगह मोदी की जय जयकार हो रही है। शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत काम हुए है।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के मशरक पहुंचने पर एनडीए के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा एवं एनडीए के पक्ष में जमकर नारे भी लगाए। कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का नेतृत्व रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ई.शौकत अली ने किया। इस मौके पर मशरक दक्षिणी मंडल भाजपा के अध्यक्ष रविरंजन ¨सह मंटू, बीजेपी नेता ललन मांझी, मैनेजर मिश्र रालोसपा के कमरान अली, प्रभुनाथ ¨सह कुशवाहा, महमूद अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री व रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत करने वालों में प्रमुख थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.