थियोसॉफिकल ने जारी किया स्वास्थ्य बुलेटिन
छपरा। अंतरराष्ट्रीय संस्था थियोसॉफिकल सोसाईटी ने रविवार को स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किया। थियोसोफिक
छपरा। अंतरराष्ट्रीय संस्था थियोसॉफिकल सोसाईटी ने रविवार को
स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किया। थियोसोफिकल सोसाईटी के सचिव सुरेश प्रसाद श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य बुलेटिन का लोकार्पण करते हुए कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 47 प्रखंड कालाजार से प्रभावित है, जिसमें 16 प्रखंड सारण में है। यह रोग असाम, बंगाल, लंका, चीन, तथा मिश्र देशों में अधिक पाया जाता है। भारत के पूर्वी राज्य बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल यह बीमार बहुत ज्यादा है। कालाजार मुख्यत: गंदगी, दूषित भोजन और दूषित पानी का सेवा आदि कारणों से होता है। महिला मक्खी इस रोग से ग्रस्त मनुष्य को काटकर वहां से कीटाणुओं को लेकर यह बीमारी फैलाती है।उसके लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। ज्यादा दिन से रात के समय बुखार चढ़े तो तुरंत चिकित्सक से उपचार करना चाहिए।इससे बचने के लिए जीवन -शैली में सुधार साफ -सफाई में रहना चाहिए। रात के समय मच्छरदानी लगाकर सोना चाहिए। । इस मौके पर प्रो. पशुपति नाथ, ई.सुरेद्र प्रसाद, मनोरंजन कुमार सिन्हा, मुरारी शरण,अनिल कुमार श्रीवास्तव, मोहन पांडेय, प्रो. शशि भूषण गुप्ता, आर्यण उत्कर्ष, अनिश प्रियबुद्ध, चंदन कुमार, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार आदि मौजूद थे।