युवा ब्राह्मण चेतना मंच के अध्यक्ष बने हरेराम व कमलेश बने महासचिव
शहर के कटरा स्थित भारतीय मारवाड़ी संस्कृत महाविद्यालय के छात्रावास में रविवार को युवा ब्राह्मण चेतना मंच की आम सभा हुई। जिसमें नई कमेटी का गठन किया। आम सभा के माध्यम से नई पदाधिकारियों का चयन किया गया।
जागरण संवाददाता, छपरा : शहर के कटरा स्थित भारतीय मारवाड़ी संस्कृत महाविद्यालय के छात्रावास में रविवार को युवा ब्राह्मण चेतना मंच की आम सभा हुई। जिसमें नई कमेटी का गठन किया। आम सभा के माध्यम से नई पदाधिकारियों का चयन किया गया।
जिसमें हरेराम शास्त्री को जिलाध्यक्ष, सोनू कुमार मिश्र को उपाध्यक्ष, कमलेश मिश्र को महासचिव, अमित तिवारी एवं राकेश तिवारी को सचिव, नरेंद्र मिश्र तथा सहजानंद उपाध्याय को कोषाध्यक्ष, पं. अमरेंद्र ओझा को प्रवक्ता, मनोज पांडेय को सह प्रवक्ता, रंजीत उपाध्याय को सभा संयोजक, रजनीश उपाध्याय को मीडिया प्रभारी, अरूण पुरोहित को जिला एवं कार्यक्रम संयोजक, श्याम सुंदर मिश्र को जिला प्रभारी, पं. सुरेंद्र नाथ ओझा दैवेज्ञ को विद्वत मंडल का जिला संयोजक, मदन मोहन दुबे को अधिवक्ता प्रकोष्ठ, संजय कुमार पांडेय को प्रमंडलीय प्रभारी बनाया गया है। इस मौके पर मंच के संयोजक डॉ. सुभाष पांडेय, ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पं. आशुतोष झा, पं. रामायण दास तिवारी, विजय मिश्र, विश्वनाथ तिवारी, ¨वंध्याचल पांडेय, डॉ. गजानन पांडेय, शशि प्रकाश मिश्र, संजय कुमार पाठक, प्रो. विमलेश तिवारी, संदीप पांडेय, सुशील कुमार मिश्र, बसंत मिश्र, आशुतोष मिश्र, अनिल कुमार मिश्र, राकेश कुमार मिश्र, दिवाकर मिश्र आदि मौजूद थे।