ऑटोमेटिक सैनीटरी नैपकिन वेंडिग मशीन का लोकार्पण
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पूर्व मध्य रेल सोनपुर में कार्यरत महिला रेल कर्मियों के लिए कर्मचारी कल्याण निधि की ओर से ऑटोमेटिक सैनीटरी नैपकिन वेंडिग मशीन एवं सैनीटरी नैपकिन इंसीनेरेटर का लोकार्पण गुरुवार को किया गया।
संसू, दिघवारा : मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, पूर्व मध्य रेल सोनपुर में कार्यरत महिला रेल कर्मियों के लिए कर्मचारी कल्याण निधि की ओर से ऑटोमेटिक सैनीटरी नैपकिन वेंडिग मशीन एवं सैनीटरी नैपकिन इंसीनेरेटर का लोकार्पण गुरुवार को किया गया।
महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अनिता कुमारी गुप्ता ने इसका लोकार्पण किया। इसे मंडल कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मियों के लिए विशेष रूप से तैयार पूर्ण सुविधा युक्त प्रसाधन कक्ष में लगाया गया है।
मंडल कल्याण निधि से उपलब्ध कराए गए इस सुविधा को महिला कर्मियों को समर्पित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि महिला कर्मियों को कार्यस्थल पर ही प्राप्त इस अत्याधुनिक सुविधा से उनकी कार्यक्षमता पर गुणात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने इस मशीन को विशेष रूचि लेकर लगाने के लिए वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अशोक कुमार का धन्यवाद भी दिया। इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की रत्नम सिन्हा, शालिनी भूषण, स्नेहा एवं रूबी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थी।