जिले में दो दिनों में मिले 52 कोरोना संक्रमित
जिले में दो दिनों में कुल 52 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
छपरा। जिले में दो दिनों में कुल 52 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। गुरुवार को 20 और शुक्रवार को 32 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। दो दिनों में करीब 6500 कोरोना जांच की गई। सभी संक्रमित रैपिड एंटीजन किट से जांच में मिले हैं। हालांकि शहर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम हुई है। जिले में अब सदर अस्पताल के अलावे चौक-चौराहों पर भी कोरोना जांच हो रही है। जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी कम हुई है। दो दिनो में जिले से मिले 52 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के कारण पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 4826 हो चुकी है।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश ने बताया कि जिले में अबतक एक लाख 96 हजार 592 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इसमें से कुल 4826 लोग संक्रमित मिले हैं, जिनका उपचार किया गया है। जबकि 4469 लोग स्वस्थ होकर घर को जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में मात्र 346 ही कोरोना केस एक्टिव है। उन्होंने बताया कि जिले में 320 कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे, जिसमें 293 जोन को समाप्त किया जा चुका है तथा मात्र 27 कंटेनमेंट जोन ही एक्टिव हैं।
कोरोना मीटर सारण में शुक्रवार को मिले नए पॉजिटिव मरीज - 32 गुरुवार को मिले - 20 बुधवार को मिले - 39 कुल पॉजिटिव केस - 4826 स्वस्थ हुए - 4469 मौत की संख्या - 01 आइसोलेशन में भर्ती - 346