जनता दरबार में तीन मामले आए
तरैया थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के निराकरण के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, तरैया : तरैया थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के निराकरण के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में मामलों का निपटारा कर रहे अंचल निरीक्षक महेंद्र राम के समक्ष जमीनी विवाद से संबंधित तीन मामले आए। फरियादी हरखपुरा गांव निवासी सुरेंद्र राम द्वारा आवेदन दिया गया कि उनकी जमीन को जाली फरेबी करके गांव के कुछ लोग हड़पने चाहते हैं। वही पंचभिण्डा गांव निवासी चंदेश्वर शर्मा की पत्नी अनीता देवी द्वारा बैनामा वाली जमीन पर विवाद का मामला सामने आया। वही भटौरा गांव निवासी भवानी राय द्वारा बंटवारे के जमीन में विवाद का मामला सामने आया। अंचल निरीक्षक महेंद्र राम ने बताया कि आज के आये सभी मामले को राजस्व कर्मचारी के पास जांच के लिए भेज दिया गया। वही पूर्व के दो मामले में एक मामला सहोदरी देवी का मामला निष्पादन कर दिया गया। क्योंकि मामला कोर्ट में लंबित था। वही एक मामले का अभी राजस्व कर्मचारी द्वारा जांच प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराया गया है। जांच प्रतिवेदन आते हीं सभी मामलों का ससमय निष्पादन कर लिया जाएगा। मौके पर अंचल निरीक्षक महेंद्र राम, अंचल कर्मी संजय कुमार, हैदर अली समेत अन्य फरियादी उपस्थित थे।