सारण में रूडी व चंद्रिका समेत सभी 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इवीएम में कैद
पांचवें चरण में सोमवार को हुए मतदान के बाद सभी 12 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। लोगों ने क्या फैसला दिया यह 23 मई को मतगणना के बाद ही पता चलेगा।
जागरण संवाददाता, छपरा : पांचवें चरण में सोमवार को हुए मतदान के बाद सभी 12 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। लोगों ने क्या फैसला दिया यह 23 मई को मतगणना के बाद ही पता चलेगा।
सारण लोकसभा सीट के छह विधानसभा क्षेत्रों मढ़ौरा, छपरा, गड़खा, अमनौर, परसा और सोनपुर में 16 लाख 61 हजार 620 वोटरों के लिए कुल 1711 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इन वोटरों में 8 लाख 91 हजार 479 पुरुष, 7 लाख 70 हजार 114 महिला एवं 27 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
20-सारण लोकसभा क्षेत्र के छपरा विधानसभा में 1 लाख 70 हजार 580 पुरुष, 1 लाख 45 हजार 351 महिला एवं 2 थर्ड जेंडर सहित कुल 3 लाख 13 हजार 933 मतदाताओं के लिए सबसे अधिक 317 बूथ बनाए गए थे। जबकि सबसे कम 263 बूथ अमनौर विधानसभा में बनाए गए थे जहां 1 लाख 35 हजार 016 पुरुष, 1 लाख 18 हजार 183 महिला एवं 08 थर्ड जेंडर सहित कुल 2, लाख 53 हजार 207 वोटरों ने मतदान किया। गड़खा में 1 लाख 60 हजार 589 पुरुष, 1 लाख 37 हजार 148 महिला एवं 10 थर्ड जेंडर सहित कुल 2 लाख 97 हजार 747 मतदाताओं के लिए 300 बूथ स्थापित किए गए थे। मढ़ौरा विधानसभा में 1 लाख 37 हजार 813 पुरूष, 1 लाख 20 हजार 622 महिला एवं 05 थर्ड जेंडर समेत कुल 2 लाख 58 हजार 440 मतदाताओं ने 297 बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सोनपुर विधानसभा में 1 लाख 49 हजार 802 पुरुष, 1 लाख 28 हजार 745 महिला एवं 02 थर्ड जेंडर सहित कुल 2 लाख 78 हजार 549 वोटरों के लिए 282 बूथ तथा परसा विधानसभा में 1 लाख 37 हजार 679 पुरूष एवं 1 लाख 20 हजार 065 महिला सहित कुल 2 लाख 57 हजार 744 मतदाताओं ने 270 बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए संपूर्ण क्षेत्र में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू किया गया था। इस दौरान चैकिग प्वाइंट पर दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात कर लगातार सघन वाहन चेकिग कराई गई। छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। इसके बाद अब सभी उम्मीदवारों का ध्यान 23 मई को होने वाले मतगणना पर केंद्रित हो गया है।