ताजपुर में युवक को मारी गोली
ताजपुर प्रखंड में बंगरा थाना क्षेत्र की रहीमाबाद पंचायत के कॉलेज रोड में मस्जिद के निकट एक युवक को गोली लगी। गोली लगने के बाद उसे एक निकट के निजी क्लीनिक में ले गया। वहां से उसे ताजपुर रेफरल अस्पताल में उपचार के बाद समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है।
समस्तीपुर । ताजपुर प्रखंड में बंगरा थाना क्षेत्र की रहीमाबाद पंचायत के कॉलेज रोड में मस्जिद के निकट एक युवक को गोली लगी। गोली लगने के बाद उसे एक निकट के निजी क्लीनिक में ले गया। वहां से उसे ताजपुर रेफरल अस्पताल में उपचार के बाद समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है। गोली कैसे लगी, लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा है। स्वजनों का कहना है कि जमीनी विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत भी हुई है। उसी विवाद में गोली चली है। स्पष्ट जानकारी समाचार प्रेषण तक नहीं मिल पा रही है। पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई है। मामले की जाच कर रही है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि छानबीन चल रही है। जानकारी मिलने के बाद ही कुछ बता पाएंगे। रेफरल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जख्मी का नाम मो.अली बताया जा रहा है। जो बेल्डिंग का काम करता है। वाहन की ठोकर से युवक की मौत
ताजपुर थाना क्षेत्र के राजधानी रोड में बालू मंडी के पास देर रात्रि अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। युवक की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के रजवा निवासी मो. मनीर के पुत्र मो. सोहैल के रूप में की गई है। पंचायत के मुखिया मो. मुजतबा ने बताया कि युवक विक्षिप्त था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया। पेड़ से गिरकर युवक की मौत
मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा स्थित वार्ड 10 में सोमवार की शाम पेड़ से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही स्व. फगुनी राम के कनिष्ठ पुत्र पुनीत कुमार राम (35) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक अपने मवेशी के लिए गांव स्थित एक बरगद के पेड़ से पत्ता तोड़ने गया था। पत्ता तोड़ने के दौरान वह संतुलन खोकर पेड़ के नीचे गिर गया और तत्क्षण उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे पंचायत के मुखिया रंजीत पटेल ने तत्काल मृतक के स्वजन को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार की नकद राशि प्रदान की। साथ ही मृतक के स्वजन को यथासंभव सरकारी सहायता दिलाने आश्वासन दिया। इधर, उक्त युवक की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। वहीं मृतक के ज्येष्ठ भाई पन्नू राम, मृतक की पत्नी पत्नी संगीता देवी, पुत्र मोनू कुमार, मनीष कुमार एवं अमित कुमार सबका रोते-रोते बुरा हाल था।