कोरोना से जंग को महिला संगठन ने बनाया मास्क
रेल मंडल मुख्यालय स्थित महिला कल्याण संगठन द्वारा कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए स्काउट डेन में मास्क का निर्माण कराया जा रहा है। संगठन द्वारा संचालित सिलाई केंद्र की महिलाओं से निर्मित इस मास्क का प्रयोग मंडल के विभिन्न स्टेशन पर कार्यरत कर्मियों एवं अन्य लोगों के बीच कोरोना से बचाव के लिए वितरित किया जाएगा।
समस्तीपुर । रेल मंडल मुख्यालय स्थित महिला कल्याण संगठन द्वारा कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए स्काउट डेन में मास्क का निर्माण कराया जा रहा है। संगठन द्वारा संचालित सिलाई केंद्र की महिलाओं से निर्मित इस मास्क का प्रयोग मंडल के विभिन्न स्टेशन पर कार्यरत कर्मियों एवं अन्य लोगों के बीच कोरोना से बचाव के लिए वितरित किया जाएगा। संगठन द्वारा अब तक करीब 1000 मास्क का निर्माण करवाया जा चुका है। इस मास्क को धोने के पश्चात पुन: उपयोग किया जा सकता है। सोमवार को इस निर्माण कार्य का जायजा मंडल की अध्यक्ष कल्पना माहेश्वरी ने लिया। इस दौरान जरूरतमंद लोगो के बीच खाद्य सामग्रियों के पैकेट एवं वस्त्र का भी वितरण किया। मौके पर संगठन की सचिव स्मिता एवं कोषाध्यक्ष सोनाली भी मौजूद रहीं।