तेज आंधी व ठनका से दो मौत, कई जख्मी
समस्तीपुर । जिले में रविवार की रात आई तेज आंधी पानी से व्यापक क्षति हुई है। आंधी के कारण कई घर गिर ग
समस्तीपुर । जिले में रविवार की रात आई तेज आंधी पानी से व्यापक क्षति हुई है। आंधी के कारण कई घर गिर गए। घर गिरने से एक की मौत हो गई। वहीं एक महिला की मौत ठनका गिरने से हो गई। जिले भर में दर्जनों लोग घायल हो गए। फसलों की व्यापक क्षति हुई है। घर गिरने और फसलों की व्यापक क्षति का आकलन कराया जा रहा है। उसके बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि जिले में आंधी और पानी से कितने की क्षति हुई है। आम, लीची, पपीता की फसल को सबसे अधिक क्षति पहुंची है। खानपुर के सिरोपट्टी गांव में घर गिरने से गृहस्वामी चंद्रदेव प्रसाद ¨सह की मौत हो गई। वहीं विभूतिपुर के बेलसंडी तारा में ठनका गिरने से 28 वर्षीय खुशबू कुमारी की मौत हो गई। आंधी के कारण कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहर में बिजली बाधित होने से लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा।
जानकारी के अनुसार तेज आंधी के कारण घर गिरने से खैरी पंचायत अंतर्गत सिरोपट्टी गांव निवासी गृहस्वामी चंद्रदेव प्रसाद ¨सह की मौत हो गई। वे चंद्रदेव प्रसाद ¨सह अपने दरवाजे पर बने फूस की झोपड़ी में चारपाई पर सोये थे। इसी बीच मध्य आयी आंधी में घर गिर गया। घर गिरने से छप्पर के नीचे दब गए। जबकि जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी तारा में ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान राम पुनित राम की 28 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में की गई है।