जल-जीवन-हरियाली को जमीन पर उतार रहीं जीविका दीदियां
जल-जीवन-हरियाली के तहत ताजपुर प्रखंड की भेरोखरा पंचायत में जीविका द्वारा संचालित विभिन्न महिला ग्राम संगठनों में जीविका द्वारा पौधों का वितरण किया गया। इसमें 2500 लोगों के बीच पौधा वितरण का काम शुरू किया गया।
समस्तीपुर । जल-जीवन-हरियाली के तहत ताजपुर प्रखंड की भेरोखरा पंचायत में जीविका द्वारा संचालित विभिन्न महिला ग्राम संगठनों में जीविका द्वारा पौधों का वितरण किया गया। इसमें 2500 लोगों के बीच पौधा वितरण का काम शुरू किया गया। जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक संदीप कुमार ने पौधा वितरित किया। बताया गया बिहार सरकार की पहल पर जल-जीवन-हरियाली योजना को जमीन पर उतारने के लिए पौधा वितरित किया जा रहा है। उस पौधे को महिला ग्राम संगठन की सदस्य अपने घर के आंगन में लगाकर हरियाली लाएंगी। ताकि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके। साथ ही साथ उस पौधे की देखभाल कर सुरक्षित रखने के लिए निर्देश दिया गया है। वृक्ष है, तो जीवन है। प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में एक पौधा को अवश्य लगाएं। जिसमें आम, अमरूद, आंवला, जामुन, शरीफा का पौधा उपलब्ध कराकर पृथ्वी को हराभरा रखने के लिए संकल्प दिलाया गया। मौके पर देवेंद्र राय, निशि कुमारी, श्वेता कुमारी, विभा कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।