श्रद्धालुओं ने की निर्माण व सृजन के देवता विश्वकर्मा भगवान की पूजा-अर्चना
जिले में लॉकडाउन के बीच गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लास से मनाया गया। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए लोगों ने निर्माण व सृजन के देवता श्री विश्वकर्मा भगवान की पूजा-अर्चना की।
समस्तीपुर । जिले में लॉकडाउन के बीच गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लास से मनाया गया। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए लोगों ने निर्माण व सृजन के देवता श्री विश्वकर्मा भगवान की पूजा-अर्चना की। घर व व्यवसायिक प्रतिष्ठान में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की। लौह शिल्प व निर्माण से जुड़े प्रतिष्ठानों में लोगों की विशेष चहल पहल देखी गई। अग्निशमन कार्यालय में अग्निशमन पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भगवान की पूजा अर्चना की गई। वहीं मालती प्रिटिग प्रेस में भी स्वामी मुरली पोद्दार ने धूमधाम से पूजा की। कल्याणपुर,संस: प्रखंड क्षेत्र के मुक्तापुर जूट मिल परिसर में श्रमिकों ने प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की। इसके अलावे मूसेपुर, साईं फ्यूल गोपालपुर, राधा मोहन आनंद फ्यूल कल्याणपुर चौक, जटमलपुर, वासुदेवपुर, सती लाइन होटल रामपुर में भी लोगों ने प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की। मौके पर कन्हैया गुप्ता, अजीत गुप्ता, विश्वनाथ राय, विनोद पासवान, अर्जुन कुमार मौजूद रहे। मोरवा,संस: प्रखंड क्षेत्र के चकलालसाही स्थित विद्युत फ्रेंचाइजी कार्यालय में प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की। गुनाई बसही के पैक्स अध्यक्ष राजमणि सहनी के द्वारा विश्वकर्मा पूजन उत्सव के अवसर पर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।
हसनपुर, संस : प्रखंड क्षेत्र स्थित औद्योगिक प्रतिष्ठानों में प्रतिमा स्थापित कर लोगों ने धुमधाम से पूजा अर्चना की। इस दौरान कोरोना महामारी के बीच लोग शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए हुए ऐहतियात बरतते नजर आए। सरायरंजन, संस : प्रखंड क्षेत्र के तिसवारा, हरिलोचनपुर , भगवतपुर, गंगापुर, मुसरीघरारी, रूपौली , रायपुर, गांधीचौक, मुसापुर, खजुरी चौक स्थित निर्माण संबंधी व्यवसायिक प्रतिष्ठान व वाहन मालिकों द्वारा जगह जगह प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। मौके पर विजय कुमार चौधरी, शंभू कुमार झा, नीतीश कुमार, उमेश चन्द्र झा, परमानंद मिश्र, रंजीत महतो, संतोष पटेल, दानिश कमाल, शहादत हुसैन, अमित कुमार ठाकुर, मनोज कुमार झा आदि मौजूद रहे। उजियारपुर, संस : प्रखंड क्षेत्र में लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत स्थित विश्वकर्मा मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक समस्तीपुर के सहयोग से रक्तदान किया। कार्यक्रम का संचालन सिचाई विभाग से सेवानिवृत्त सहायक अभियंता राम उदगार शर्मा नेक किया। उन्होंने कहा रक्तदान महादान है। प्रत्येक आदमी को जीवन में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। मौके पर अशोक शर्मा, गौरव शर्मा, कृष्णा कुमार, देवेश आनंद, श्याम कुमार शर्मा, अशोक कुमार पुष्पम, कृष्णा कुमार, देवेश आनंद, पवन कुमार पोद्दार, चंदन कुमार, सोनू कुमार सिंह, विकास शर्मा, अभय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।