Move to Jagran APP

वाया नदी के जलस्तर में वृद्धि, गांव में घुसा बाढ़ का पानी

विद्यापतिनगर प्रखंड के दक्षिणवर्ती इलाके से गुजरने वाली गंगा की सहायक वाया नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के कई वार्डो पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Sep 2019 12:21 AM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 12:21 AM (IST)
वाया नदी के जलस्तर में वृद्धि, गांव में घुसा बाढ़ का पानी
वाया नदी के जलस्तर में वृद्धि, गांव में घुसा बाढ़ का पानी

समस्तीपुर । विद्यापतिनगर प्रखंड के दक्षिणवर्ती इलाके से गुजरने वाली गंगा की सहायक वाया नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के कई वार्डो पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 13, 10, शेरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13, 14, 15, बालकृष्णपुर मड़वा व बाजिदपुर पंचायत के विभिन्न वार्डो में पूरी तरह बाढ़ का पानी पहुंच गया है। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है। नदी के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी को लेकर स्थिति और भी भयावह होती जा रही है। इस बाबत सोमवार को अनुमंडलाधिकारी विष्णुदेव मंडल के नेतृत्व में अधिकारियों का एक दल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थलीय जायजा लेने पहुंचा। एसडीओ ने मऊ धनेशपुर दक्षिण व शेरपुर दियारा में बाढ़ पीड़ितों की व्यथा सुनी। लोगों ने अपनी बहुतेरे समस्याओं से अधिकारियों को रूबरू कराया। एसडीओ ने बताया कि वे खुद सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर स्वयं स्थिति से अवगत हो रहे है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा नाव से घूम-घूम कर लिया गया है। साथ ही बाढ़ से प्रभावित लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं से रू-ब-रू होकर हर संभव सरकारी मदद पहुंचाने का भी आश्वासन दिया है। एसडीओ ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीम कैंप कर रही है। शीघ्र ही सामुदायिक किचन की व्यवस्था की जाएगी। मौके पर अंचलाधिकारी अजय कुमार,पूर्व मुखिया अरूण कुमार झा, जदयू नेता धीरेन्द्र कुमार सिंह, सतीश चंद्र तिवारी, नरेश राम,धीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.