नवीनतम तकनीक का उपयोग कर खेती को बना सकते लाभकारी
नेहरू युवा केंद्र एवं भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास पर आधारित प्रशिक्षण के दूसरे दिन जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
समस्तीपुर । नेहरू युवा केंद्र एवं भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास पर आधारित प्रशिक्षण के दूसरे दिन जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रशिक्षण में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार ने खेतीबारी से संबंधित जानकारी युवाओं को दी। उन्होंने बताया कि खेती को भी लाभकारी बनाया जा सकता है, बशर्ते उसे वैज्ञानिक तरीके से की जाए। उन्होंने कहा कि खेतीबारी को भी आप अपना कॅरियर बना सकते हैं। नवीनतम तकनीक का प्रयोग कर इससे अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं। राजेश कुमार वर्मा ने योग से जुड़ी जानकारी दी। नेहरू युवा केंद्र के लेखापाल उमेश प्रसाद ने युवा मंडल गठन एवं समूह पर विस्तार से चर्चा किया। दीपक कुमार ने आज के समय में सोशल मीडिया की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक लक्ष्मण कुमार ने किया। मौके पर पप्पू कुमार, धर्मेंद्र कुमार, निरजेश कुमार, सुशील कुमार, आशा कुमारी, अंशु कुमारी, रोशन कुमार, मनीष कुमार, नेहा कुमारी, ममता कुमारी आदि उपस्थित थे।