देश को बचाने के लिए भाजपा सरकार को हटाना जरूरी : येचुरी
समस्तीपुर। असली मुद्दों पर वोट मांगने की भाजपा में हिम्मत नहीं है। भाजपा के पास कोई चुनावी एजेंडा बचा हुआ नहीं है। यह जुमलेबाजों की सरकार है।
समस्तीपुर। असली मुद्दों पर वोट मांगने की भाजपा में हिम्मत नहीं है। भाजपा के पास कोई चुनावी एजेंडा बचा हुआ नहीं है। यह जुमलेबाजों की सरकार है। उक्त बातें विभुतिपुर प्रखंड के जेपीएनस उच्च विद्यालय नरहन परिसर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने मंगलवार को कही। उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर की एकता ही भाजपा सरकार को शिकस्त दे सकती है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने धार्मिक कांडों के भी कई उदाहरण दिए। कहा कि देश को नेता नहीं बल्कि नीति की जरूरत है। इलेक्ट्रोल बांड के 95 फीसदी राशि भाजपा के खाते में गई है। नोटबंदी, जीएसटी, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण, देश के अंदर अफवाह फैलाकर लोगों को गुमराह करना यही भाजपा की सच्चाई है। सभा को राज्य सचिव अवधेश कुमार, सर्वोदय शर्मा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकल सचिव अजय कुमार ने की।